✕
कपिल देव के दिल को छू गई 'चंदू चैंपियन'
By EditorialPublished on
कार्तिक आर्यन (Karthik Aryan) की फिल्म 'चंदू चैंपियन' (Chandu Champion) 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और तब से ही ये फिल्म (Film) लगातार चर्चा में है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन लीड रोल में हैं। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बायोपिक (biopic) में कार्तिक आर्यन ने पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट (Paralympic Gold Medalist) मुरलीकांत पेटकर (Muralikant Petkar) की भूमिका निभाई है। इस रोल में फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं।

x

इतना ही नहीं इस इस कार्तिक की इस फिल्म ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर (Former Indian cricketer) कपिल देव (Kapil Dev) को भी काफी प्रभावित किया है। 'चंदू चैंपियन' में कार्तिक के प्रदर्शन को देखने के बाद कपिल देव खुद को उनकी तारीफें करने से रोक नहीं पाए। कपिल देव को भी 'चंदू चैंपियन' की कहानी काफी पसंद आई है। उन्होंने फिल्म की सराहना की और उन्होंने लीड एक्टर कार्तिक आर्यन को शानदार एक्टर कहा। कपिल देव ने सोशल मीडिया पर चंदू चैंपियन का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है कि 'चंदू चैंपियन ! निश्चित रूप से एक ऐसी फिल्म जिसे आप मिस नहीं कर सकते।
ये फिल्म स्पोर्ट्स ड्रामा (sports drama) से कहीं आगे है। जिसे देखते हुए मैं हंसा, रोया, गर्व महसूस किया और फिर थोड़ा और रोया। । कार्तिक आर्यन ने क्या कमाल काम किया। पूरी कास्ट और क्रू को बधाई और हमें ये फिल्म देने के लिए शुक्रिया। आप सभी चैंपियन हैं !' कपिल के इस पोस्ट पर तमाम फैंस भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं और कॉमेंट कर इस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X