gold smuggling suicide nagpur
नागपुर। एक गोल्ड स्मगलिंग (gold smuggling) के आरोपी ने नागपुर (Nagpur) में राजस्व खुफिया निदेशालय के उप निदेशक दफ्तर (DRI office) की छठी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। शनिवार को नागपुर में एजेंसी के सीजीओ कॉम्प्लेक्स, सेमिनरी हिल्स स्थित छठी मंजिल के दफ्तर में आरोपी से पूछताछ के दौरान यह हादसा हुआ है। राज्य अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) के अधिकारियों ने सोमवार को प्राथमिक जांच के लिये डीआरआई कार्यालय का दौरा किया है।
दरअसल देसाई और सुनील घोडके नामक दो लोगों को मुंबई आ रही दूरंतो एक्सप्रेस से हिरासत में लिया गया था। यह ट्रेन जब शनिवार को नागपुर स्टेशन पहुंची तब खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुये दोनों को हिरासत में लिया गया था। दोनों पर 2.25 करोड़ से ज्यादा के गोल्ड की तस्करी का आरोप है। आरोपी 438 ग्राम गोल्ड आठ बेडशीट्स में छिपाकर ला रहे थे। ये बेडशीट्स देसाई नामक आरोपी से बरामद की गई थी जबकि अन्य आरोपी घोडके से 3 किलोग्राम गोल्ड बरामद हुआ था। दोनों कोलकाता से यहां मुंबई में जवेरी बाजार आ रहे थे।
जांच अधिकारियों के मुताबिक, गोल्ड स्मगलिंग का यह काफी प्रचलित तरीका हो गया है। गोल्ड की कीमतों में उछाल के मद्देनजर अब गोल्ड स्मगलर्स काफी ज्यादा एक्टिव हो गये हैं। वे बंगाल से सस्ता गोल्ड यहां स्मगलिंग के जरिये लाकर नागपुर में इटवारी और मुंबई में बुलियन कारोबारियों को बेच रहे हैं। पुलिस और अन्य जांच एजेंसियों की निष्क्रियता और अनदेखी का फायदा उठाते हुये नागपुर के कुछ बुलियन कारोबारियों ने बंगाल के गोल्ड स्मगलर्स से अपने तार जोड़ लिये हैं।
सूत्रों के मुताबिक, देसाई से पूछताछ की जा रही थी कि अचानक उसने छठी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी।
Editorial

Editorial

Next Story