✕
जीत के बाद पहली बार प्र.म. मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी दौरे पर, किसानों से बोले
By EditorialPublished on
तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद बनारस पहुंचे प्र.म. मोदी (PM Modi) ने काशी (Kashi) के किसानों को संबोधित किया। साथ ही काशीवासियों का तीसरी बार सांसद चुनने पर आभार भी जताया। उन्होंने कहा, मां गंगा (Mother Ganga) ने मुझे गोद लिया है, अब मैं यहीं का होकर रह गया हूं। प्र.म. मोदी ने कहा कि मैं चाहता हूं, दुनिया के हर घर में डायनिंग टेबल पर भारतीय अनाज हो। मोदी जनसभा स्थल से 8 किलोमीटर का रोड शो करते हुए दशाश्वमेध घाट (Dashashwamedh Ghat) पर पहुंचे। यहां योगी के साथ 15 मिनट तक गंगा आरती की। इस दौरान

x
वाराणसी (एजेंसी)। तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद बनारस पहुंचे प्र.म. मोदी (PM Modi) ने काशी (Kashi) के किसानों को संबोधित किया। साथ ही काशीवासियों का तीसरी बार सांसद चुनने पर आभार भी जताया। उन्होंने कहा, मां गंगा (Mother Ganga) ने मुझे गोद लिया है, अब मैं यहीं का होकर रह गया हूं। प्र.म. मोदी ने कहा कि मैं चाहता हूं, दुनिया के हर घर में डायनिंग टेबल पर भारतीय अनाज हो। मोदी जनसभा स्थल से 8 किलोमीटर का रोड शो करते हुए दशाश्वमेध घाट (Dashashwamedh Ghat) पर पहुंचे। यहां योगी के साथ 15 मिनट तक गंगा आरती की। इस दौरान पीएम गले में बनारसी गमछा लपेटे हुए थे। दशाश्वमेध घाट से पीएम काशी विश् वनाथ मंदिर (Vishwanath Temple) पहुंचे और पूजा अर्चना की। यह पीएम का 51 वां वाराणसी (Varanasi) दौरा है।
जनसभा को संबोधित करते हुए प्र.म. ने कहा, काशीवासियों का मुझ पर असीम स्नेह है। इस चुनाव में देश के 64 करोड़ से ज्यादा लोगों ने मतदान किया है। पूरी दुनिया में इससे बड़ा चुनाव कहीं और नहीं होता है। जहां इतनी बड़ी संख्या में लोग वोटिंग में हिस्सा लेते हैं। प्र.म. मोदी बोले, जी-7 (G-7) की बैठक में मैं हिस्सा लेने के लिए इटली गया था। जी-'7 के सारे देशों के सारे मतदाताओं को मिला दें तो भी भारत के वोटर की संख्या उनसे डेढ़ गुना ज्यादा है। यूरोप के तमाम देशों को जोड़ दें तो भी भारत के वोटर्स की संख्या उनसे ढाई गुना ज्यादा है। इस चुनाव में 31 करोड़ से ज्यादा महिलाओं ने हिस्सा लिया।
एक देश में महिला वोटर्स की संख्या के हिसाब से पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा है। ये संख्या अमेरिका की पूरी आबादी के आसपास है। भारत के लोकतंत्र की यही खूबसूरती, यही ताकत पूरी दुनिया को आकर्षित भी करती है और प्रभावित भी करती है। मैं बनारस के हर मतदाता का भी लोकतंत्र के उत्सव को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त करता हूं। ये बनारस के लोगों के लिए भी गर्व की बात है। प्र.म. मोदी बोले, काशी के लोगों ने सिर्फ एमपी नहीं बल्कि तीसरी बार प्र.म. भी चुना है। इसलिए आप लोगों को डबल बधाई। इस चुनाव में देश के लोगों ने जो जनादेश दिया है वह वाकई अभूतपूर्व है। इस जनादेश ने एक नया इतिहास रचा है।
दुनिया के लोकतांत्रिक देशों में ऐसा बहुत कम ही देखा गया है कि कोई चुनी हुई सरकार लगातार तीसरी बार वापस आई हो, लेकिन इस बार भारत की जनता ने ये भी करके दिखाया है। जवाहरलाल नेहरू के बाद लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर मोदी ने कहा, ऐसा भारत में 60 साल पहले हुआ था, तब से भारत में किसी सरकार ने इस तरह हैट्रिक नहीं लगाई थी। आपका ये विश्वास मेरी बहुत बड़ी पूंजी है। आपका ये विश्वास मुझे लगातार आपकी सेवा के लिए देश को नई ऊंचाई पर पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा देता है। मैं दिन रात ऐसे ही मेहनत करूंगा। आपके संकल्पों पूरा करने के लिए मैं हर प्रयास करूंगा। को वाराणसी में आयोजित किसान कार्यक्रम में बोलते हुए प्र.म. मोदी ने कहा, मैंने किसान, नौजवान, नारी शक्ति और गरीब इन्हें विकसित भारत का मजबूत स्तंभ माना है।
अपने तीसरे कार्यकाल की शुरूआत मैंने इन्हीं के सशक्तीकरण से की है। सरकार बनते ही सबसे पहला फैसला किसान और गरीब परिवारों से जुड़ा फैसला लिया गया है। देश भर में गरीब परिवारों के लिए तीन करोड़ नए घर बनाने हों या फिर, प्र.म. किसान सम्मान निधि को आगे बढ़ाना हो, ये फैसले करोड़ों-करोड़ों लोगों की मदद करेगा। आज का ये कार्यक्रम में विकसित भारत के इसी रास्ते को सशक्त करने वाला है। इस खास कार्यक्रम में काशी के साथ साथ, काशी से ही देश के गांव के लोग जुड़े हैं। आज तीन करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की तरफ भी बहुत बड़ा कदम उठाया गया है। कृषि सखी के रूप में बहनों की गरीब भूमिका उन्हें सम्मान और आय के नए साधन दोनों सुनिश्चित किए जाएंगे। प्र.म. मोदी ने कहा, प्र.म. किसान सम्मान निधि (Kisan Samman Nidhi) आज दुनिया की सबसे बड़ी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर किट बन चुका है।
अभी तक किसानों के खाते में सवा तीन लाख करोड़ रूपये जमा हो चुके हैं। जब सही नीयत और सेवा की भावना होती है तो ऐसे ही तेजी से किसान हित और जनहित के लिए काम होता है। प्र.म. मोदी आगे कहा, 21 वीं सदी के भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनाने में पूरी कृषि व्यवस्था की बड़ी भूमिका है।

Editorial
Next Story
Related News
X
