Cheated by Jeweler
मुंबई। सोने की चेन खरीदने के बाद ऑनलाइन रकम भेजने का झांसा देकर भांडुप के एक जूलर से एक लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। जूलर ने भांडुप पुलिस स्टेशन में ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ठगी के शिकार जूलरी कारोबारी की भांडुप एलबीएस रोड पर कोहिनूर नाम से एक जूलरी शॉप है। 12 जून को जूलर अपनी शॉप में अकेला ही था जब एक ग्राहक सोने की चेन खरीदने के लिये दुकान में आया। ग्राहक ने 99 हजार रुपये कीमत की सोने की चेन खरीदी। इसके बाद एक बैंक के मोबाइल एप का इस्तेमाल करते हुये उसने जूलर के बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करने का झांसा दिया। उसने जूलर को बताया कि रकम ट्रांसफर हो गई है और घंटेभर में रकम जूलर के खाते में आ जायेगी। इस तरह से झांसा देकर वह बदमाश वहां से सोने की चेन लेकर चंपत हो गया। बाद में जब रकम नहीं मिली तो जूलर ने भांडुप पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।
Next Story