modi pope
नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने जी-7 (G-7) सम्मेलन में पिछले सप्ताह शिरकत की थी। इटली (Italy) में वे पोप फ्रांसिस (Pope Francis) से भी मिले। इस मुलाकात पर केरल कांग्रेस (Congress) ने कटाक्ष करके एक विवाद खड़ा कर दिया है। प्र.म. मोदी की शुक्रवार को पोप से मुलाकात की तस्वीर पोस्ट करते हुए केरल कांग्रेस ने ट्‌वीट किया था, आखिरकार पोप को भगवान से मिलने का मौका मिला। ट्वीट पर विवाद बढ़ जाने के बाद पार्टी ने अपने एक्स हैंडल से ट्वीट को हटा दिया और माफी मांगी।
कांग्रेस पर पलटवार करते हुए भाजपा (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने रविवार को कहा था कि ऐसा लगता है कि केरल कांग्रेस का एक्स सोशल मीडिया हैंडल कट्टरपंथियों या अर्बन नक्सल द्वारा चलाया जा रहा है। इस पोस्ट से लगातार नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक और अपमानजनक कंटेंट पोस्ट किए जा रहे हैं। अब, ये लोग पोप फ्रांसिस और ईसाई समुदाय तक का मजाक बनाने की हद तक गिर गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल की जानकारी के बिना ऐसा नहीं होगा। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि क्या राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को इसकी जानकारी है। केरल ने ईसाइयों का इस तरह मजाक उड़ाने वाला ऐसा ट्वीट पहले कभी भी नहीं देखा।
प्र.म. मोदी और पोप फ्रांसिस पर किए गए ट्वीट पर माफी मांगते हुए केरल कांग्रेस ने कहा कि सभी लोग जानते हैं कि धर्म, पोप या किसी भी भगवान का अपमान करना पार्टी की परंपरा नहीं रही है। सोशल मीडिया हैंडल से ट्वीट कर कहा कि पार्टी सभी धमों और आस्थाओं को साथ में लेकर चलती है। कांग्रेस के मन में पोप का अपमान करने का दूर-दूर तक ख्याल नहीं है। उनका दुनिया सम्मान करती है। आगे कहा कि पार्टी नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करने में किसी भी तरह से परहेज नहीं करती है। वह खुद को भगवान बताकर देश के लोगों की आस्था का अपमान करते हैं।
पार्टी ने लिखा कि भारतीय जनता पार्टी और मोदी को सबसे पहले मणिपुर के ईसाई समुदाय से माफी मांगनी चाहिए। केरल कांग्रेस का हैंडल खासतौर से लोकसभा इलेक्शन के बाद भाजपा और उसके नेताओं को टारगेट करने के लिए अक्सर मीम्स का इस्तेमाल करता रहा है।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस के ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कहा कि हम सभी राजनीतिक विरोधी हैं, दुश्मन नहीं हैं। हम एक-दूसरे से नफरत नहीं करनी चाहिए। रिजिजू ने इसे पोप का अपमान बताते हुए कांग्रेस को टारगेट किया। दरअसल, कांग्रेस का तंज प्र.म. मोदी के उस बयान पर था, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें भगवान ने किसी खास मिशन के लिए धरती पर भेजा है।
Editorial

Editorial

Next Story