✕
दो महीनों में ट्रैक पर आएगा वंदे भारत का खास वर्जन
By EditorialPublished on
भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए बड़ी सौगात दी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि दो महीने के भीतर ही वंदे भारत स्लीपर ट्रेन पटरी पर उतर जाएगी। जिसका काम अंतिम चरण में चल रहा है। जल्दी ही यह ट्रेन सभी लोगों के लिए उपलब्ध होगी।

x

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए बड़ी सौगात दी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि दो महीने के भीतर ही वंदे भारत (Vande Bharat) स्लीपर ट्रेन पटरी पर उतर जाएगी। जिसका काम अंतिम चरण में चल रहा है। जल्दी ही यह ट्रेन सभी लोगों के लिए उपलब्ध होगी।
अश्विनी वैष्णव ने कहा, बंदे भारत स्लीपर ट्रेन के ट्रेनसेट का काम जोरों पर चल रहा है। इस आधार पर अगले दो महीने में स्लीपर ट्रेन दो दिनों के भीतर ही पटरी पर उतर जाएगी। सभी तकनीकी काम अंतिम चरण में पहुंच चुका है। वैष्णव की मानें तो ट्रेनसेट का निर्माण बीईएमएल लि. द्वारा बेंगलुरू में अपनी रेल इकाई में किया जा रहा है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन उच्च श्रेणी के ऑस्टेनिटिक स्टेनलेस स्टील से बॉडी का निर्माण किया जा रहा है। वैष्णव ने बताया कि बीईएमएल द्वारा डिजाइन की गई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की डिजाइन और कार्यक्षमता यानी की उसमें लगने वाली सीट को प्राथमिक्ता दी गई है। ये भारत की पहली हाई स्पीड ट्रेन बन रही है जो भारत में निर्मित होगी। बंदे भारत ट्रेन की स्पीड करीब 200 किमी प्रति घंटा रहने वाली है। इसको राजधानी ट्रेन के विकल्प के तौर पर तैयार किया गया था। लेकिन इसने ट्रेनों के दौरान यात्रा को ही पूरी तरह से बदल दिया। वर्तमान में चल रही वंदे भारत ट्रेनों को ही विकसित करके रात भर की यात्रा के लिए स्पीलर बर्थ प्रदान किए जाने के लिए इसको शुरू किया जा रहा है। इसमें सामान्य लोगों के अलग और दिव्यांगों के लिए अलग शौचालय की व्यवस्था की जा रही है। इस ट्रेन में कुल 16 डिब्बे लगेंगे। जिसको अब तक चल रही स्लीपर ट्रेन से अलग तरीके से तैयार किया जा रहा है।

Editorial
Next Story
Related News
X
