✕
इस साल पीओपी की गणेश प्रतिमायें नहीं होंगी उपलब्ध
By EditorialPublished on
इस बार के गणेशोत्सव में केवल शाडू मिट्टी की प्रतिमाओं की बिक्री ही की जायेगी। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका के उपायुक्त अतुल पाटील ने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि किसी भी स्थिति में इस बार शहर में मूर्तिकारों को प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) की प्रतिमायें बेचने की इजाजत नहीं होगी।

x

मुंबई। इस बार के गणेशोत्सव (Ganesh Utsav) में केवल शाडू मिट्टी की प्रतिमाओं (Ganesh idols) की बिक्री ही की जायेगी। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका के उपायुक्त अतुल पाटील ने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि किसी भी स्थिति में इस बार शहर में मूर्तिकारों को प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) (POP) की प्रतिमायें बेचने की इजाजत नहीं होगी।
पिछले पांच साल से शाडू मिट्टी की प्रतिमाओं की ही बिक्री करने के नियम का क्रियान्वनय नहीं हो पा रहा था। इसी के चलते आयुक्त ने पहले ही बैठक कर मूर्तिकारों को इस नियम को सख्ती से अमल में लाने की जानकारी दे दी है। इस नियम का विरोध करनेवाले मूर्तिकारों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई है।
केंद्र सरकार गणपति उत्सव में प्लास्टर ऑफ पेरिस से प्रतिमा निर्माण पर पहले ही पाबंदी लगा चुका है। केंद्र सरकार के इस बाबत जारी आदेश के अनुसार गुरुवार को पाटील ने मूर्तिकारों की एक बैठक आयोजित की थी। इस बैठक में पाटील ने नियम पालन को लेकर स्पष्ट रुप से अपनी भूमिका की जानकारी दे दी थी। पीओपी प्रतिमाओं के कारण जल और वायु प्रदूषण में बढ़ोत्तरी होती है। अत: प्रतिमा निर्माण में पीओपी का इस्तेमाल प्रतिबंधित किया गया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में आदेश जारी किये हैं। इस आदेश के क्रियान्वयन के लिये हालांकि पिछले चार से पांच साल से कोशिश की जा रही थी। हर साल मूर्तिकारों से बैठक की जाती थी लेकिन मूर्तिकार प्रतिमायें बनकर तैयार होने की बात कहकर इस आदेश पर अमल को टालने की गुजारिश कर राहत की मांग कर देते थे। मनपा प्रशासन मूर्तिकारों की आर्थिक हानि नहीं हो, इसलिये हर बार नरम रवैया अख्तियार कर लेता था। लेकिन इस बार प्रशासन ने अग्रिम तौर पर ही कदम उठाना शुरु कर दिया है। मूर्तिकारो को इसीलिये काफी पहले ही बैठक कर इस बाबत सूचित कर दिया गया है। साफ है कि अब मूर्तिकारों को शाडू मिट्टी से ही प्रतिमायें बनानी होंगी और बेचनी होंगी।

Editorial
Next Story
Related News
X
