gold jewelery
मुंबई। क्रेडिट पर लिये 30 लाख के स्वर्णाभूषण (gold jewelery) लेकर एक जूलरी कारोबारी के फरार होने की खबर है। फरार जूलरी कारोबारी गणपतसिंह गुलाबसिंह सोलंकी के खिलाफ एलटी मार्ग पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता जूलरी कारोबारी है और उनकी जवेरी बाजार में एक जूलरी शॉप है।
पिछले साल उन्होंने अपने एक परिचित गुलाबसिंह को बिक्री के लिये 40 लाख 60 हजार रुपये के स्वर्णाभूषण दिये थे। इसमें से गुलाबसिंह ने सवा नौ लाख रुपये के स्वर्णाभूषणों के लिये पेमेंट कर दिया लेकिन बाकी पेमेंट नहीं किया था। कई बार मांगने के बाद भी गुलाबसिंह लगातार टालमटोल करता रहा। इस तरह शिकायतकर्ता के 30 लाख 47 हजार रुपये का पेमेंट गुलाबसिंह के पास बकाया था। इसके बाद गुलाबसिंह दुकान को ताला लगाकर फरार हो गया। शिकायतकर्ता ने एलटी मार्ग पुलिस में ठगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story