air india
प्रातःकाल संवाददाता मुंबई। एयर इंडिया (Air India) के एक यात्री के खाने में ब्लेड जैसी धातु का टुकड़ा मिलने (piece of metal) की घटना के एक सप्ताह बाद एयरलाइन (Airline) ने इस बात की पुष्टि की है कि खाने में मिली वह वस्तु खाने का हिस्सा नहीं थी। इस घटना को लेकर खेद जताते हुये एयरलाइन ने कहा कि वे सुनिश्चित करेंगे कि ऐसी कोई घटना भविष्य में दोबारा न हो।
एयर इंडिया के एक यात्री को बेंगलुरू (Bengaluru)-सैन फ्रांसिस्को (San Francisco) उड़ान के दौरान भोजन में कथित तौर पर ब्लेड जैसी धातु का टुकड़ा मिला था जिसे लेकर उसने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर मामले की जानकारी दी थी। एयरलाइन ने सोमवार को दिये अपने बयान में कहा कि यह वस्तु उसके केटरिंग पार्टनर की सर्विसेस में इस्तेमाल की जाने वाली वेजिटेबल प्रोसेसिंग मशीन से आई थी। एयर इंडिया के अधिकारी ने बयान में कहा कि एयरलाइन इस बात की पुष्टि करती है कि उनके एक विमान में सवार यात्री के भोजन में कोई ऐसी वस्तु पाई गई जो भोजन का हिस्सा नहीं थी। उन्होंने कहा, "जांच के बाद पता चला कि यह वस्तु हमारे खानपान साझेदार की सुविधाओं में इस्तेमाल की जाने वाली सब्जी प्रसंस्करण मशीन से उसमें आई।"
यात्री को खाने में मिला था धातु का नुकिला टुकड़ा
इस मामले में यात्री के सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर भोजन में ब्लेड जैसी धातु की वस्तु होने की जानकारी साझा करने के बाद एयरलाइन ने जांच शुरू की थी। एयर इंडिया अधिकारी ने बताया कि एयरलाइन ने अपने केटरिंग पार्टनर के साथ मिलकर कई कदम उठाए हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जाए कि ऐसी कोई घटना भविष्य में दोबारा न हों। वेजिटेबल प्रोसेसिंग मशीन की जांच करना, खासकर किसी भी ठोस सब्जी को काटने के बाद जांच करना इसमें शामिल है। उन्होंने बताया कि एयर इंडिया ने प्रभावित ग्राहक से संपर्क किया और इस अनुभव के लिए गहरा खेद व्यक्त किया।
Editorial

Editorial

Next Story