gada
अयोध्या (एजेंसी)। सुमेरपुर (Sumerpur) राजस्थान (Rajasthan) के श्रीजी सनातन सेवा संस्थान (Shreeji Sanatan Seva Sansthan) द्वारा अयोध्या (Ayodhya) जा रही विशाल अयोध्या यात्रा (Ayodhya Yatra) आगरा पहुंची। गुरू ताल के पास स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर (Dakshinmukhi Hanuman Temple) में उनका स्वागत किया गया। बाबा मनकामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद भव्य आरती की गई। अब भारी गदा और विशाल धनुष अयोध्या भी पहुंच गया है।
अयोध्या पहुंचा भारी गदा और विशाल धनुष
यात्रा का नेतृत्व कर रहीं आचार्य दीदी डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ ने बताया कि श्री राम रथ
(Shri Ram Rath)
में विराजमान पंचधातु से निर्मित 1100 किलो के विशाल राम धनुष (Giant Ram Dhanush) एवं 1600 किलो हनुमान गवा (hanuman gava) राजस्थान से अयोध्या पहुंचा है। इससे भगवान प्रभु श्री राम के दरबार की शोभा बढ़ेगी। इस गदा का रामनवमी से निर्माण शुरू हुआ था। गदा 26 फीट ऊंचा और 12 फीट चौड़ा है। हर रोज इसे बनाने में देो दर्जन कारीगरों ने काम किया है। । धनुष 31 फीट लंबा है। यात्रा 12 जून को राजस्थान से निकली थी। राजस्थान से अयोध्या चलकर आया विशालकाय हनुमान गया और प्रभु श्री राम का विशाल का धनुष हर कोई देखना चाहता ह। जैसे ही राम भक्तों ने ट्रक पर सवार हनुमान गदा और प्रभु श्री राम के धनुष को देखा, तो जय श्री राम के जय घोष से बाताबरण गुंजायमान हो गया।
Editorial

Editorial

Next Story