✕
साध्वी कुमुदलता का चातुर्मास के लिए डोंबिवली की ओर प्रस्थान
By EditorialPublished on
साध्वी डॉ कुमुदलता (Sadhvi Kumud Lata) मसा, महाप्रज्ञा मसा, पदमकीर्ति मसा व राजकीर्ति मसा ने सवा माह तक ठाणे क्षेत्र में प्रवास करने के बाद डोंबिवली में चातुर्मास प्रवेश करने के लिए प्रस्थान किया। विदाई की वेला में श्रावकों ने उन्हें नम आंखों के साथ विदाई दी।

x

मुंबई। साध्वी डॉ कुमुदलता (Sadhvi Kumud Lata) मसा, महाप्रज्ञा मसा, पदमकीर्ति मसा व राजकीर्ति मसा ने सवा माह तक ठाणे क्षेत्र में प्रवास करने के बाद डोंबिवली में चातुर्मास प्रवेश करने के लिए प्रस्थान किया। विदाई की वेला में श्रावकों ने उन्हें नम आंखों के साथ विदाई दी। प्रस्थान के पूर्व महासती ने श्रावकों को संबोधित करते कहा कि हमें ईश्वर ने मानव बनाकर भेजा है, हमें मानवीय गुणों से जुड़े हुए कार्यों को करके अपने जीवन को सार्थक बनाना है। उन्होंने आगामी चातुर्मास काल को ध्यान में रखते हुए भक्तों को हिदायत दी कि यह समय जीवन का बड़ा महत्वपूर्ण होता है। हमें पाप अनाचार से दूर रहकर ईश्वर की भक्ति में ही अपने आप को समाहित करना चाहिए। महासती महाप्रज्ञा मसा, पदमकीर्ति मसा, राजकीर्ति मसा ने भगवान महावीर के दिखाए मार्ग पर चलने की बात कही।
ठाणे उपसंघ के मनीष सियाल ने बताया कि प्रवास के दौरान महासती के सानिध्य में अनुष्ठान, साधना जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। ठाणे से विहार कर साध्वी मंडल कोपट महावीर भवन पहुंचे। ठाणे प्रवास के दौरान शांतिलाल पोखरणा, मीठालाल बाफना, अरुण अग्रवाल, सुशीला पोखरना, प्रकाश श्रीश्रीमाल, कुंदन बाफना, मनोज मेहता, विमल बोल्या, कल्पेश, शांतिलाल पोखरना, विशाल पोखरना, राजेश भंडारी, कमलेश बाफना, नरेश सियाल, किशोर कर्नावट, हेमंत वड़ालमिया, पुष्कर आंचलिया, मनीष जैन एवं डोंबिवली संघ सकिय रहे। यह जानकारी राजू सोलंकी ने दी।
डोंबिवली में होगा 13 जुलाई को प्रवेश
आगामी दिनों में महासती डोंबिवली सीमा में प्रवेश करेंगे। विभिन्न जगहों पर प्रवास के बाद महासती 13 जुलाई को चातुर्मास प्रवेश करेंगे। संघ अध्यक्ष बसंतीलाल चपलोत, चातुर्मास समिति अध्यक्ष विमल डांगी के नेतृत्व में मंत्री मनोज कागरेचा, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र मादरेचा, चातुर्मास समिति मंत्री आनंद बडोला, कोषाध्यक्ष भावेश बोलिया, राजेंद्र चपलोत, लादूलाल गोखरु, राकेश चपलोत, महावीर सुराणा, देवीलाल बोहरा, लक्ष्मीलाल लोढ़ा, कालूलाल हिंगड़, लोकेश कागरेचा, राजेश बदामा, राकेश पालरेचा, भेरूलाल ओस्तवाल, आशीष बोहरा, नरेंद्र राजावत, गौतम बाबेल, कार्यकारिणी व सदस्यों की टीम जुटी है।

Editorial
Next Story
Related News
X
