india canada
रोम (एजेंसी)। भारत (India) और कनाडा (Canada) के आपसी संबंधों में पिछले कुछ महीनों में बढ़ी दूरी में अब लगता है कमी आने वाली है। दो दिन पहले इटली (Italy) में आयोजित जी 7 के शिखर सम्मेलन (g7 summit) में प्र.म. मोदी (PM Modi) और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (justin trudeau) के बीच मुलाकात ने इस बात के साफ संकेत दिये हैं।
खुद टूडो ने कहा कि कूटनीतिक विवाद के बीच भारत के साथ कुछ 'बहुत महत्वपूर्ण मुद्दों' पर काम करने की प्रतिबद्धता है। ट्रूडो ने पत्रकारों से कहा, मैं इस महत्वपूर्ण, संवेदनशील मुद्दे के विवरण में नहीं जाऊंगा, जिस पर हमें आगे काम करने की जरूरत है, लेकिन यह आने वाले समय में कुछ बहुत महत्वपूर्ण मुद्दों से निपटने के लिए साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता है। कनाडा के अधिकारियों ने अपनी जमीन पर खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत का हाथ का आरोप लगाया था। इटली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की कनाडा के प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात के बाद दोनों नेताओं के बीच संबंधों में उत्साह का माहौल देखा गया। इससे पहले शुक्रवार को प्र.म. मोदी ने सोशल मीडिया पर ट्रूडो के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें दोनों नेता हाथ मिलाते हुए देखे गए थे।
Editorial

Editorial

Next Story