team india head coach
नई दिल्ली (एजेंसी)। टीम इंडिया (Team India) के नए हेड कोच (head coach) की खोज इस महीने के अंत में खत्म हो सकती है। कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटॉर और पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) टीम इंडिया के कोच होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई इस महीने के अंत में गंभीर को आधिकारिक तौर पर टीम इंडिया का कोच बनाने का ऐलान कर देगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक गंभीर ने बीसीसीआई से अपना सहयोगी स्टाफ लाने की मांग की है। मौजूदा समय में विक्रम राठौर टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच हैं, जबकि पारस म्हाम्ब्रे गेंदबाजी कोच हैं। टी. दिलीप टीम इंडिया के फील्डिंग कोच के रूप में द्रविड़ के सहयोगी स्टाफ का हिस्सा हैं। गंभीर अगर कोच बनते हैं तो इन सबको पड़ सकता है।
भारतीय टीम के मौजूदा हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद खत्म हो जाएगा। नए कोच के लिए बीसीसीआई ने कुछ समय पहेल आवेदन मंगाए थे। इसी बीच खबरें आई थी कि राहुल द्रविड़ इस पद के लिए फिर से आवेदन नहीं करेंगे। ऐसे में रेस में कई नाम शामिल थे जिसमें गौतम गंभीर का नाम भी शामिल था।
गंभीर फिलहाल कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटॉर हैं। उनके मेंटॉर बनते ही पहले सीजन में ही टीम खिताब जीतने में कामयाब रही। इसी के बाद गंभीर के टीम इंडिया के कोच बनने की खबरों ने जोर पकड़ा। गंभीर ने खुद भी यह कहा कि उनके लिए टीम इंडिया का कोच बनने से बड़ा कोई सम्मान नहीं है। अगर उन्हें मौका मिलता है तो वह टीम इंडिया का कोच बनना पसंद करेंगे। गंभीर अब तक कभी भी किसी टीम के हेड कोच नहीं बने हैं। आईपीएल में भी वह मेंटॉर की भूमिका में नजर आए थे। वह 2022 से 2023 तक वह लीग में नई टीम के तौर पर शामिल हुई लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ थे और उन्होंने उन्हें बैंक-टू-बैंक प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में मदद की। नहीं इस सीजन में केकेआर से जुड़े थे।
बड़े-बड़े नाम थे हेड कोच बनने के दावेदार
रिकी पोंटिंग, स्टीफन फ्लेमिंग, महेला जयवर्धने और जस्टिन लैंगर जैसे कई पूर्व महान खिलाड़ी राहुल द्रविड़ के बाद टीम इंडिया के नए मुख्य कोच बनने की दौड़ में थे। लेकिन बीसीसीआई इस भूमिका के लिए एक भारतीय के पक्ष में था। मुख्य कोच के रूप में गंभीर का पहला कार्य जुलाई में भारत का जिम्बाब्वे दौरा होने की संभावना है। बता दें कि संदीप पाटिल, मदन लाल, कपिल देव और रवि शास्त्री के बाद गंभीर भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच बनने वाले पांचवें विश्व कप विजेता बनेंगे।
Editorial

Editorial

Next Story