✕
कमल मुनि के समक्ष पहुंचे भायंदर के श्रावक
By EditorialPublished on
समस्त राजस्थानी जैन संघ (Rajasthani Jain Sangh) द्वारा भायंदर (Bhayandar) के ओस्तवाल बगीचा (Ostwal Garden) में होने जा रहे चातुर्मास (Chaturmas) के मद्देनजर भायंदर के कार्यकर्ता कमल मुनि कमलेश (Kamal Muni Kamlesh) के सम्मुख पहुंचे। संघ महामंत्री सुंदरलाल लोढ़ा ने बताया कि उमराव सिंह ओस्तवाल की अध्यक्षता में होने वाले चातुर्मास की तैयारियों में सभी कार्यकर्ता लगे हुए हैं। कार्यक्रमों के बारे में गुरुदेव को अवगत कराने मेवाड़ भवन वाशी में ओसवाल उत्कर्ष मंडल मुंबई के अध्यक्ष प्रवीण लुणावत, ओशिया तीर्थ के सेक्रे
_202406171046400400.jpg)
x
मुंबई। समस्त राजस्थानी जैन संघ (Rajasthani Jain Sangh) द्वारा भायंदर (Bhayandar) के ओस्तवाल बगीचा (Ostwal Garden) में होने जा रहे चातुर्मास (Chaturmas) के मद्देनजर भायंदर के कार्यकर्ता कमल मुनि कमलेश (Kamal Muni Kamlesh) के सम्मुख पहुंचे। संघ महामंत्री सुंदरलाल लोढ़ा ने बताया कि उमराव सिंह ओस्तवाल की अध्यक्षता में होने वाले चातुर्मास की तैयारियों में सभी कार्यकर्ता लगे हुए हैं। कार्यक्रमों के बारे में गुरुदेव को अवगत कराने मेवाड़ भवन वाशी में ओसवाल उत्कर्ष मंडल मुंबई के अध्यक्ष प्रवीण लुणावत, ओशिया तीर्थ के सेक्रेटरी लक्ष्मीचंद टाटिया और भायंदर उपसंघ के अध्यक्ष तेजप्रकाश मेहता आदि उपस्थित रहे। इस दौरान कमल मुनि ने मंगलपाठ सुनाकर वर्षावास की सफलता की कामना की। इस अवसर पर निश्चय हुआ कि चातुर्मास गौ माता के संरक्षण और संवर्धन के लिए होगा। इसके साथ ही सर्वधर्म समभाव, गोशाला स्थापना (Cowshed establishment) और नैतिक मूल्यों का बीजारोपण करने का प्रयास किया जायेगा।

Editorial
Next Story
Related News
X
