✕
गोल्ड की कीमतों में जबरदस्त उछाल
By EditorialPublished on
पिछले एक साल में गोल्ड (Gold) की कीमतों (Prices) में 18 फीसदी से ज्यादा का अप्रत्याशित उछाल दर्ज किया गया है। यही वजह है कि जिन लोगों ने गोल्ड लोन कंपनियों के पास गोल्ड गिरवी रखकर कर्ज लिया है, वे अब समय से पहले ही अपना कर्ज उतारकर गिरवी रखा गोल्ड छुडाने में लगे हैं। इससे पिछले वित्त वर्ष की तुलना में वित्त वर्ष 24 में गोल्ड लोन कंपनियों द्वारा की जानेवाली गोल्ड नीलामी में भी जबरदस्त कमी आई है।

x
कोलकाता। पिछले एक साल में गोल्ड (Gold) की कीमतों (Prices) में 18 फीसदी से ज्यादा का अप्रत्याशित उछाल दर्ज किया गया है। यही वजह है कि जिन लोगों ने गोल्ड लोन कंपनियों के पास गोल्ड गिरवी रखकर कर्ज लिया है, वे अब समय से पहले ही अपना कर्ज उतारकर गिरवी रखा गोल्ड छुडाने में लगे हैं। इससे पिछले वित्त वर्ष की तुलना में वित्त वर्ष 24 में गोल्ड लोन कंपनियों द्वारा की जानेवाली गोल्ड नीलामी में भी जबरदस्त कमी आई है।
पिछले वित्त वर्ष 23 में करीब 2203 करोड़ रुपये कीमत के गोल्ड की नीलामी बिक्री हुई थी। इस साल महज 892 करोड़ रुपये कीमत के गोल्ड की नीलामी की गई है। कुल गोल्ड लोन वितरण का यह महज 0.54 फीसदी है। वित्त वर्ष 23 में यह 1.49 फीसदी था। कीमतों में बढ़ोत्तरी के कारण कर्जदार किसी भी तरह कर्ज चुकाकर गोल्ड छुडाने और अपने कब्जे में लेने को बेकरार नजर आ रहे हैं क्योंकि गोल्ड की कीमत अब पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा बढ़ गई है। इस बढ़ी हुई मौजूदा कीमत पर उन्हें पहले के मुकाबले अधिक कर्ज भी मिल जायेगा।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (India Bullion and Jewelers Association) (आईबीजेए) के डाटा के मुताबिक, 10 ग्राम गोल्ड (999 शुद्धता) की कीमत 18 अप्रैल 2024 को 73,477 रुपये पर पहुंच गई थी। साल 2015 में यह कीमत 24,740 रुपये थी। अमूमन इस तरह से करीब तीन गुना कीमत बढने और इस तरह के स्तर को हासिल करने में गोल्ड को करीब नौ साल लग जाते हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
