ravina tondan
मुंबई (प्रा.सं.)। रवीना टंडन (Raveena Tandon) ने सोशल मीडिया (Social Media) पर अपने वायरल वीडियो (Viral Vodeo) को लेकर लोगों का ध्यान खींचा। भीड़ के बीच फंसी एक्ट्रेस के वीडियो ने उनके फैंस को झकझोर कर रख दिया। 2 जून को रवीना टंडन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। वीडियो पोस्ट करने वाले ने खुद को फ्रीलांस जर्नलिस्ट बताया और अभिनेत्री पर आरोप लगाया कि उन्होंने नशे की हालत में एक बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट की और अपनी कार से कुछ लोगों को टक्कर मारी। हालांकि, सीसीटीवी की जांच बाद में मुंबई पुलिस ने स्पष्ट किया कि उन पर लगाए गए आरोप झूठे थे। वहीं, अब इसे मामले को लेकर रवीना टंडन कोर्ट पहुंच गई हैं। उन्होंने वीडियो शेयर करने वाले पर मानहानि का आरोप लगाया। रवीना टंडन ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर कानूनी कदम उठाने की जानकारी साझा की है। रिपोर्ट के
अनुसार, अभिनेत्री ने पत्रकार के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने का फैसला किया और उन्होंने उसे नोटिस भी भेज दिया है। रवीना टंडन की वकील ने मामले को लेकर कहा, "हाल ही में रवीना को झूठे और गंदे आरोपों में उलझाने की कोशिश की गई थी, जिसकी सच्चाई सीसीटीवी फुटेज से सामने आई और बाद में आरोप वापस ले लिया गया। हालांकि, एक व्यक्ति, जो पत्रकार होने का दावा करता है उसने घटना के बारे में एक्स पर गलत जानकारी दी, जो गलत और भ्रामक है।"
नुकसान के लिए हो भरपाई
उन्होंने आगे कहा, "रवीना टंडन की प्रतिष्ठा को धूमिल करने के लिए जानबूझकर उनके खिलाफ झूठी खबर फैलाई गई। हम फिलहाल इस में न्याय मिलने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रहे हैं। हम रवीना के साथ खड़े हैं और इन निराधार आरोपों से हुए नुकसान के लिए भरपाई मांगने के उनके अधिकार का समर्थन करते हैं।"
Editorial

Editorial

Next Story