✕
मुख्यमंत्री शिंदे से मुनि कमल कुमार की मुलाक़ात
By EditorialPublished on
मुनि कमल कुमार (Muni Kamal Kumar) की महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) से मुलाक़ात और वार्ता हुई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सद्भावना, नशामुक्ति और नैतिकता का प्रचार होना चाहिए, जिससे मानवीय गुणों का विकास हो। उन्होंने स्कूलों में बच्चों को भोजन के साथ अंडे देने की योजना पर भी विरोध व्यक्त किया। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पर चिंतन करके अन्य पौष्टिक पदार्थ पर ध्यान दिया जा सकता है। आचार्य महाश्रमण ( Acharya Mahashraman) के सूरत (Surat) चातुर्मास (Chaturmas) के आने का भ

x
मुंबई। मुनि कमल कुमार (Muni Kamal Kumar) की महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) से मुलाक़ात और वार्ता हुई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सद्भावना, नशामुक्ति और नैतिकता का प्रचार होना चाहिए, जिससे मानवीय गुणों का विकास हो। उन्होंने स्कूलों में बच्चों को भोजन के साथ अंडे देने की योजना पर भी विरोध व्यक्त किया। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पर चिंतन करके अन्य पौष्टिक पदार्थ पर ध्यान दिया जा सकता है। आचार्य महाश्रमण ( Acharya Mahashraman) के सूरत (Surat) चातुर्मास (Chaturmas) के आने का भी उन्होंने आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दर्शन करने का मन है। इस अवसर पर मुनि मुकेश कुमार, महेंद्र वागरेचा, रमेश सोनी, पवन ओस्तवाल, रमेश पूनमिया, मनोहर कच्छारा, कन्हैयालाल चंडालिया, विनोद ओस्तवाल, महेंद्र मांडोत, नवरत्न दुग्गड़, राजेश बापना, हसमुख श्रीश्रीमाल, कमलेश दुग्गड़, भंवर जैन, सुभाष हिंगड़, निर्मल ओस्तवाल उपस्थित थे। नमन बापना ने मुख्यमंत्री शिंदे का बनाया स्केच भी भेंट किया।

Editorial
Next Story
Related News
X
