✕
ठाणे में हुआ आध्यात्मिक मिलन
By EditorialPublished on
मुनि कमल कुमार ठाणा 4 व डॉ मुनि अभिजीत कुमार ठाणा 2 का कोपरी तेरापंथ भवन में आध्यात्मिक मिलन हुआ। मुनि कमल कुमार ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें तेरापंथ धर्म संघ मिला है। इस संघ की सबसे बड़ी विशेषता है एक गुरु और एक विधान।

x

मुंबई। मुनि कमल कुमार ठाणा 4 व डॉ मुनि अभिजीत कुमार ठाणा 2 का कोपरी तेरापंथ भवन में आध्यात्मिक मिलन हुआ। मुनि कमल कुमार ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें तेरापंथ धर्म संघ मिला है। इस संघ की सबसे बड़ी विशेषता है एक गुरु और एक विधान। भिक्षु स्वामी ने बड़े ही संघर्षों को सहन करके हमारे लिए एक राजमार्ग का निर्माण कर दिया। आज इस धर्म संघ की बागडोर आचार्य महाश्रमण के हाथों में है। मुनि अभिजीत कुमार व जागृत कुमार पुणे में नशा मुक्ति का प्रचार करके आये हैं। आगम मनीषी मुनि महेंद्र कुमार की लंबे समय तक सेवा कर जो ज्ञान का खजाना भरा वह आज जन-जन को बांट रहे हैं। मुनि द्वय सूरत की ओर गतिमान हैं। उनकी यात्रा निर्बाध हो। मुनि अभिजीत कुमार ने कहा कि मुनि कमल कुमार स्वामी जहां विराजते हैं वहां सामायिक जप का ठाठ लग जाता है। मुनि जागृत कुमार, मुनि अमन कुमार, मुनि नमी कुमार, मुनि मुकेश कुमार ने विचार रखे।
Next Story
Related News
X

