✕
भारत-कनाडा मैच से पहले फ्लोरिडा में बाढ़ का अलर्ट
By EditorialPublished on
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में भारत और कनाडा (India vs Canada) का मुकाबला 15 जून को फ्लोरिडा (Florida) के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम (Central Broward Regional Park Stadium) में खेला जाना है।

x

फ्लोरिडा (एजेंसी)। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में भारत और कनाडा (India vs Canada) का मुकाबला 15 जून को फ्लोरिडा (Florida) के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम (Central Broward Regional Park Stadium) में खेला जाना है। इससे पहले ही फ्लोरिडा शहर में तीन दिन के लिए भारी बारिश और बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है। इसकी वजह से फैंस आईसीसी से मैच कहीं और शिफ्ट कराने की मांग कर रहे हैं।
दरअसल, ग्रुप-ए के बाकी बचे तीनों मुकाबले फ्लोरिडा में होने हैं। 12 जून को साउथ फ्लोरिडा में भारी बारिश हुई थी। शहर में पानी भरने के कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। इसके बाद शहर के मौसम विभाग की ओर से तीन दिन बाढ़ का अलर्ट दिया गया है।
दो मुकाबले क्वालिफिकेशन के लिए महत्वपूर्ण
फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम में 14 जून को अमेरिका और आयरलैंड का मैच है। अमेरिका इस मैच को जीतने पर टॉप-8 में जगह बना लेगा। 15 जून को भारत और कनाडा का मैच है। वहीं, 16 जून को पाकिस्तान और आयलैंड का मुकाबला है। अगर अमेरिका अपना मैच नहीं जीतता तो पाकिस्तान को क्वालिफाई करने के लिए ये जीत जरूरी हो जाएगी।
बारिश से मैच रद्द होने पर अमेरिका करेगा क्वालिफाई
फ्लोरिडा स्टेडियम से 30 किलोमीटर दूर मियामी की नेशनल वेदर सर्विस के मुताबिक पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हुई है। 14 जून को अमेरिका और आयरलैंड के मैच में 60न, 15 जून को होने वाले भारत-कनाडा के मुकाबले में 86% और 16 जून को पाकिस्तान आयरलैंड के मैच में 80% बारिश की आशंका है। अगर तीनों मुकाबलों में बारिश होती है तो सभी टीमों को 1-1 अंक मिलेगा। इसके बाद पाकिस्तान के 3 अंक हो जाएंगे। वहीं, अमेरिका 5 अंक के साथ क्वालिफाई कर लेगा।
भारत सुपर-8 में बना चुका है जगह
टी-20 वर्ल्ड के लीग स्टेज में भारत ने अभी तक तीनों मुकाबले जीते हैं। टीम 6 पॉइंट के साथ सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। भारत के अलावा ग्रुप-बी से ऑस्ट्रेलिया, ग्रुप-सी से वेस्टइंडीज और ग्रुप-डी से साउथ अफ्रीका भी सुपर-8 में जगह बना चुकी है।

Editorial
Next Story
Related News
X
