✕
बडाला पड़ासली मित्र मंडल मुंबई के अध्यक्ष
By EditorialPublished on
जैन मित्र मंडल पड़ासली, मुंबई (Badala Padasali Mitra Mandal) की साधारण सभा घाटकोपर में अध्यक्ष सुरेश चंडालिया की अध्यक्षता में हुई। इसमें आगामी कार्यकाल के लिए मुकेश बडाला को अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

x

मुंबई। जैन मित्र मंडल पड़ासली, मुंबई (Badala Padasali Mitra Mandal) की साधारण सभा घाटकोपर में अध्यक्ष सुरेश चंडालिया की अध्यक्षता में हुई। इसमें आगामी कार्यकाल के लिए मुकेश बडाला को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। आरंभ में अतिथि स्वागत के बाद चंडालिया ने अपने कार्यकाल की रूपरेखा रखी। मंत्री राकेश बडाला ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष प्रकाश धींग ने आय व्यय का ब्यौरा दिया जिसे पारित किया गया। कार्यकारिणी निरस्त होने के बाद नए अध्यक्ष के चयन हेतु चुनाव अधिकारी धर्मचंद बडाला और मोहनलाल बडाला थे । सर्वसम्मति से अध्यक्ष मुकेश बडाला को मनोनीत किया गया। उन्होंने अपने कार्यों की रूपरेखा रखी। सुभाष बडाला, गणपत बडाला, बाबूलाल बडाला, मनोहर धींग, बाबूलाल चंडालिया, कमलेश बडाला, सुरेश कोठारी, संपत चंडालिया, महेंद्र धींग, प्रवीण बडाला आदि ने विचार रखे। संचालन पूर्व मंत्री राकेश बडाला ने किया।

Editorial
Next Story
Related News
X
