✕
ईद पर जीव हत्या से बचेगा मुस्लिम समाज
By EditorialPublished on
संत कमल मुनि कमलेश ने खारघर जैन स्थानक में राष्ट्रीय मुस्लिम अहिंसा मंच के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व के सभी धर्मों ने कहा है कि यदि किसी को सुख नहीं दे सकता, तो दुख देने का कोई अधिकार नहीं है। जहां रहम है वहीं रहमान है।

x

मुंबई। संत कमल मुनि कमलेश ने खारघर जैन स्थानक में राष्ट्रीय मुस्लिम अहिंसा मंच के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व के सभी धर्मों ने कहा है कि यदि किसी को सुख नहीं दे सकता, तो दुख देने का कोई अधिकार नहीं है। जहां रहम है वहीं रहमान है। दारुल उलूम ने ईद पर गौ हत्या न करने का फरमान जारी किया है। त्यौहार मनाते समय किसी की भावनाएं आहत न हो, इसका ध्यान रखना चाहिए। मंच कार्यकर्ता गौ रक्षा, व्यसन मुक्ति, राष्ट्रीय एकता, सर्वधर्म सद्भाव के कार्य कर रहे हैं। मंच प्रमुख अखलाक अहमद ने कहा कि ईद में किसी भी प्राणी की कुर्बानी नहीं दी जाएगी। इस साल का वर्षावास भायंदर के ओस्तवाल बगीचा में करने के लिए अग्रसर कमल मुनि इस समय नवी मुंबई में विहार कर रहे हैं।
Next Story
Related News
X

