Gold
मुंबई। गोल्ड (Gold) की कीमतों में तेजी के बाद गोल्ड इम्पोर्ट में खासी बढ़ोत्तरी हुई है। लिहाजा सरकार ने मंगलवार को गोल्ड जूलरी (gold jewelery) और पार्ट्स के इम्पोर्ट पर नियंत्रणात्मक प्रतिबंध लगा दिया है। भारत (India) के मुक्त व्यापार समझौते के साझीदार देश संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) से होनेवाले इम्पोर्ट को इससे अलग रखा गया है।
विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, तैयार गोल्ड जूलरी उत्पादों जिनमें मोती, हीरे और कीमती पत्थर जड़ी गोल्ड जूलरी शामिल है और पार्ट्स जैसी वस्तुओं पर इम्पोर्ट को नियंत्रित किया गया है। इन्हें मुक्त श्रेणी से अब नियंत्रित श्रेणी में शामिल कर दिया गया है।
दरअसल गोल्ड जूलरी की बात करें तो वित्त वर्ष 24 में पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले करीब 30 गुना आयात वृद्धि दर्ज की गई है। यह एक साल पहले के 51.51 मिलियन डॉलर से बढ़कर वित्त वर्ष 24 में सीधे 1.55 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई है। गोल्ड जूलरी पार्ट्स का अधिकांश इम्पोर्ट यूएई (1 बिलियन डॉलर), इंडोनेशिया (342.9 मिलियन ) और तंजानिया (107.2 मिलियन) तथा थाईलैंड (35.9 मिलियन डॉलर) से होता है।
गोल्ड जूलरी और उससे जुड़े आइटम्स के इम्पोर्ट में यह बेतहाशा वृद्धि गोल्ड की कीमतों में आसमान छूती उछाल का नतीजा है। फिलहाल सरकार इसके सटीक कारणों की पड़ताल में जुटी है।
Next Story