Bhajanlal Sharma
गंगापुर सिटी (प्रा.सं.)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) के प्रस्तावित दौरे को लेकर बुधवार को जिला कलक्टर डॉ. गौरव सैनी एवं पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने ग्राम मुंडिया में सभास्थल पर पूर्व तैयारियों का निरीक्षण किया इस दौरान हेलीपैड, प्रतिमा अनावरण स्थल, सभा स्थल आदि का जायजा लिया। जिला कलक्टर ने बताया कि 13 जून 2024 को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गंगापुर सिटी (Gangapur City) में टोडाभीम उपखंड के ग्राम मूंडिया के दौरे पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री स्व. कर्नल किरोडी सिंह बैसला की मूर्ति अनावरण करेंगे।
साथ ही मुख्य अतिथि के रूप में किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस दौरान उन्होंने ग्राम मूंडिया में हेलीपैड निर्माण, सेफ हाऊस, एएलएस एम्बुलेंस, प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम, सभा स्थल, मंच, बैठक, शामियाना, पार्किंग, छाया, बिजली, पानी, शौचालय, प्रवेश व निकासी द्वार, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सहित समस्त आवश्यक सुविधाओं का जमीनी स्तर जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस अधीक्षक ने हेलीपैड, हेलीपैड से सभा स्थल तक पहुंचने के मार्ग एवं सभास्थल पर उचित बेरिकेडिंग आदि के संबंध में पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर गंगापुर सिटी के पूर्व विधायक मान सिंह गुर्जर, स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के पुत्र एवं जनप्रतिनिधि विजय सिंह बैंसला, अतिरिक्त जिला कलक्टर रवि वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश राजौरा, टोडाभीम की उपखण्ड अधिकारी सुनीता मीना, पुलिस उपाधीक्षक मुरारीलाल मीना सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, आयोजन समिति के सदस्य आदि उपस्थित रहे।
Next Story