ramniwas bajaj
मुंबई। राजस्थानी एजुकेशनल ट्रस्ट (Rajasthani Educational Trust), मलाड (Malad) के रामनिवास बजाज इंग्लिश हाईस्कूल (Ramnivas Bajaj English High School) ने एकेडेमिक ब्रिलियन्स अवार्ड्स (Academic Brilliance Awards) का आयोजन किया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों, उनके माता-पिता और शिक्षकों को सम्मानित किया गया। स्कूल टॉप करने वाले अथर्व निमकर को परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर 99.6% मिला। इसके लिए उसे ट्रस्टी राजकमल बजाज ने एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया। स्कूल के पाँच शीर्ष छात्रों को भी नकद पुरस्कार दिया गया। बजाज ने शिक्षक उत्कृष्टता अवार्ड्स भी प्रदान किए, जिसमें सोनिया लोपेज और डॉ. अवनीश सिंह को उनके छात्रों की उपलब्धियों के लिए नकद पुरस्कार दिए गए। ट्रस्ट अध्यक्ष अशोक सराफ ने छात्रों की सफलता के लिए उनके अथक प्रयासों को श्रेय दिया। इस अवसर पर सराफ के साथ अर्चिता राजपुरिया, कैलाश केजरीवाल, प्रदीप निमकर, सिम्पल निमकर व प्रिन्सिपल फ्लोरिना फर्नांडीस भी मौजूद थे।
Editorial

Editorial

Next Story