✕
उदयपुर में दुकान में भीषण विस्फोट, दुकान मालिक व मजदूर के शव बिखरे
By EditorialPublished on
शहर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र (Hiranmagari police station area) में मंगलवार को तेज बारिश के दौरान एक आर्म्स एण्ड एम्युनेशन शॉप (Arms and Ammunition Shop) में भीषण विस्फोट हो गया, जिससे इस दुकान के मालिक और प्हां पर काम कर रहे एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई।

x
प्रातःकाल संवाददाता उदयपुर। शहर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र (Hiranmagari police station area) में मंगलवार को तेज बारिश के दौरान एक आर्म्स एण्ड एम्युनेशन शॉप (Arms and Ammunition Shop) में भीषण विस्फोट हो गया, जिससे इस दुकान के मालिक और प्हां पर काम कर रहे एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई।
विस्फोट (Massive explosion) इतना हैवी था कि दुकान मालिक व मजूदर का शव बुरी तरह से बिखर गया। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक का शव को विस्फोट के कारण उड़ता हुआ करीब 50 फीट दूर सामने एक अन्य दुकान के लोहे के दरवाजे से टकराकर पुनः पांच फीट दूर सड़क पर जा गिरा और दूसरे का शव तो मौके पर ही बिखर गया। आस-पास की दुकानों के कांच फूट गए और कई भवनों में दरार आ गई। घटना की जानकारी पर मौके पर आईजी अजय पाल लाम्बा, एसपी योगेश गोयल सहित एफएसएल, एमओबी, सिविल डिफेंस टीम और फायर बिग्रेडे की टीमें पहुँची। घटना के करीब दो घंटे बाद पुलिस ने शव मौके से हटाया और मोर्चरी में रखवाया। दोनों में एक की पहचान नहीं हो पाई है। मिली जानकारी के अनुसार राजू उर्फ राजेन्द्र (50) पुत्र देवेन्द्र नलवाया निवासी आदर्श नगर युनिवरसिटी रोड़ की सबसिटी सेंटर से परशुराम चौराहा रोड़ पर राजेन्द्र नलवाय एण्ड कंपनी के नाम से आम्र्स एण्ड एम्युनेशन की तीन मंजिला दुकान है।
जाने के दौरान अचानक भीषण विस्फोट हो गया, जिससे दीनों में दुकान मालिक का शव क्षत-विक्षत होकर उड़कर इस दुकान की सीढ़ियों से सामने करीब 50 फीट दूर स्थित ट्रांसपोर्ट की दुकान के पास स्थित लोहे के दरवाजे से टकराकर पुनः करीब पांच फीट दूर सड़क पर जाकर गिरा। दूसरा इस आम्स की दुकान में काम कर रहे मजूदर का शव क्षत- विक्षत होकर सीढ़ियों पर गिर गया। धमाका इतना तेज था कि करीब एक किलोमीटर तक विस्फोट की आवाज सुनाई दी और आस- पास के दुकानदारों को लगा कि मानों कोई आंतकवादी हमला हो गया हो। कुछ देर बाद जब लोगों ने दुकान मालिक राजेन्द्र नलवाया क्षत- विक्षत शव को सड़क के किनारे और मजूदर के क्षत-विक्षत शव को दुकान के अंदर पड़ा देखा तो सभी
यहां पर फायरिंग में काम आने वाली गोलियां और पोटास गन पाउडर को व्यवसाय किया जाता है। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे तेज बारिश के बीच में राजेन्द्र नलवाय एक मजूदर की सहायता से शिफ्टिंग का काम करवा रहे थे। दो मंजिला इस दुकान में ग्राउण्ड फ्लोर पर रखा गया विस्फोटक सामग्री को प्रथम मंजिल पर शिफ्ट करवा रहे थे। नीचे दुकान के पास ही उपर जाने के लिए बाहर से भी रास्ता है और अंदर से भी रास्ता है। मजदूर की सहायता से अंदर वाले रास्ते से जैसे ही सीढ़ियों पर विस्फोटक लाए और उपर ले मजदूर की पहचान नहीं हुई, साफ-सफाई और माल शिफ्टिंग के लिए दिहाड़ी पर लाया था मजदूर की पहचान होने पर पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
एक किलोमीटर सुनाई दिया धमाका
जानकारी के अनुसार इस विस्फोट का धमाका एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दिया, जिससे एक बार लगा कि कोई हमला हो गया है। बाद में जैसे-जैसे पता चला तो मौके पर आस-पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने आते ही इस भीड़ को काबू में किया और वेनों बेरिकेट्स लगाकर रास्ता रोका।
राजेन्द्र की बेटी पहुँची चिकित्सालय
इधर सूचना मिलते ही मृतक राजेन्द्र की बेटी शनाया नलवाया भी अपने किसी परिजन के साथ एमबी चिकित्सालय पहुंच गई, जहां पर पिता के क्षत-विक्षत शव को देखकर वह भी के होंश उड़ गए। मृतक राजेन्द्र नलवाया का बुधवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा और घबरा गई, जिसे बाद में अन्य परिजनों ने संभाला और पिता के शव को मोर्चरी में शिफ्ट करवाने के बाद अन्य परिजन शनाया को समझा-बुझा कर उसके घर पर लेकर चले गए।
बेटा बैंगलोर में करता है जॉब
जानकारी के अनुसार राजेन्द्र नलवाया का पुत्र हार्दिक नलवाया बैंगलौर में जॉब करता है और वह तीन-चार माह पूर्व ही बैंगलोर में गया है। राजेन्द्र नलवाया के साथ उसकी पत्नी उष नलवाया और बेटी शनाया नलवाया रहती है। परिजनों ने हार्दिक नलवाया को फोन कर तत्काल उदयपुर आने के लिए कहा है, जिसके बुधवार को आने पर ही पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जाएगी।

Editorial
Next Story
Related News
X
