✕
मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने
By EditorialPublished on
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (National Democratic Alliance) (राजग) (NDA) के संसदीय दल के नेता नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने रविवार शाम लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री (Prime Minister) पद की शपथ ली और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) के रिकार्ड की बराबरी कर इतिहास रच दिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Draupadi Murmu) ने राष्ट्रपति भवन (President's House) प्रांगण में आयोजित भव्य समारोह में मोदी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी।

x
नयी दिल्ली (एजेंसी)। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (National Democratic Alliance) (राजग) (NDA) के संसदीय दल के नेता नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने रविवार शाम लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री (Prime Minister) पद की शपथ ली और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) के रिकार्ड की बराबरी कर इतिहास रच दिया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Draupadi Murmu) ने राष्ट्रपति भवन (President's House) प्रांगण में आयोजित भव्य समारोह में मोदी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी।
मोदी के शपथ लेते ही समूचा आयोजन स्थल तालियों की गड़गड़ाहट और मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा। मोदी ने हिन्दी में शपथ ली। उनके साथ उनकी भारी भरकम मंत्रिपरिषद ने भी शपथ ली जिनमें 30 केबिनेट, 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 राज्य मंत्री शामिल हैं। मोदी इससे पहले 2014 और 2019 में लगातार दो कार्यकाल तक देश के प्रधानमंत्री रहे और अब लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद उन्होंने नेहरू के रिकार्ड को दोहराकर इतिहास रचा है।
वर्ष 1962 के बाद यह दूसरा मौका है जब किसी नेता ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। राजग ने 18वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव में 293 सीट जीतकर लगातार तीसरी बार बहुमत हासिल किया है हालाकि इस बार भाजपा (BJP) को अपने दम पर बहुमत नहीं मिला है और उसे 240 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा है। इस मौके पर उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधान न्यायाधीश डी बाई चन्द्रचूड़, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहल प्रचंड, बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोब्गे, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, सेशेल्स के उप राष्ट्रपति अहमद अफीफ और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविन्द जगन्नाथ, राजनयिक एवं अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Editorial
Next Story
Related News
X
