virat-babar
नई दिल्ली (एजेंसी)। पाकिस्तान (Pakisthan) के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया (spinner danish kaneria) ने बाबर आजम (Babar Azam) को जमकर सुनाया है। विराट कोहली (Virat Kohli) से तुलना पर भड़कते हुए दानिश कनेरिया ने कहा कि बाबर आजम उसके जूते बराबर भी नहीं है। इतना ही नहीं, दानिश ने यह भी कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी20 विश्वकप (t20 world cup) के लिए सीरियस नहीं है।
यूएसए के गेंदबाजों के सामने चला नहीं
पाकिस्तानी कप्तान पर भड़कते हुए दानिश कनेरिया ने कहा कि बहुत बात होती है बाबर आजम-बाबर आजम। वो थोड़े से रन बनाता है और मीडिया में उसकी विराट कोहली से तुलना होने लगती है। दानिश कनेरिया ने कहा कि विराट कोहली के जूते बराबर भी नहीं है बाबर आजम। उन्होंने कहा कि यूएसए के गेंदबाजों ने उसका रन रोककर रखा था। उसके बल्ले से रन नहीं निकल रहे थे। उसके अपने 40-44 रन बन गए उसके बाद वह निकल गया। उसको और खेलना चाहिए था। दानिश कनेरिया ने आगे कहा कि सच पूछिए तो पाकिस्तान को यह मुकाबला एकतरफा अंदाज में विराट से तुलना पर भड़के कनेरिया जीतना चाहिए था। भारत के खिलाफ मैच से पहले दानिश कनेरिया ने कहा कि पाकिस्तानी टीम का बड़ा नाम है। हमने विश्वकप जीता हुआ है। फिर जब आप ऐसी क्रिकेट खेलते हो तो शर्म आती है। बहुत बुरा लगता है कि आप यह क्रिकेट खेलते हुए। कनेरिया ने कहा कि पाकिस्तान की क्रिकेट टीम एक मजाक बनकर रह गई है। यह लोग टी20 विश्वकप के लिए बिल्कुल भी सीरियस नहीं हैं। उन्होंने कहाकि पाकिस्तान की टीम अमेरिका में परिवार के साथ छुट्टियां मनाने गई हुई है।
Editorial

Editorial

Next Story