सिंयाल बने सभा के अध्यक्ष
मुंबई। तेरापंथी सभा धारावी, सायन, माटुंगा की वार्षिक साधारण सभा अध्यक्ष अशोक धाकड़ की अध्यक्षता में हुई। मंत्री पंकज हिरण ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष ललित धोका ने आय व्यय का ब्यौरा दिया, जिसे पारित किया गया। सभा सदस्यों ने सर्वसम्मति से 2024-26 के लिए बाबूलाल सिंयाल को निर्विरोध अध्यक्ष मनोनीत किया। इस अवसर पर सुनील सिंघवी, देवीलाल हिरण, मोहन काकरिया, चंद्रप्रकाश हिरण, महेंद्र सिंघवी, प्रवीण वडाला, राजू सिंघवी सहित सभा के सदस्य उपस्थित थे। यह जानकारी सभा के पूर्व मंत्री पंकज हिरण दी।
Editorial

Editorial

Next Story