India warm-up match
India warm-up match न्यूयॉर्क (एजेंसी)। टी20 विश्व कप 2024 (T20 World Cup 2024) के लिए भारतीय टीम (Indian Team) तैयार है। एक जून को रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के नेतृत्व वाली टीम का सामना बांग्लादेश से होगा। इस मैच में भारतीय टीम के पास अपनी तैयारियों को परखने का सुनहरा अवसर होगा। न्यूयॉर्क के नासाउ क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले अभ्यास मैच में यशस्वी जायसवाल बल्ले से प्रभावी योगदान देकर प्लेइंग 11 में अपनी जगह 120 अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज घातक गेंदबाजी के साथ तेज गेंदबाजी आक्रमण में जसप्रीत बुमराह का साथी बनने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। भारत और बांग्लादेश के बीच यह अभ्यास मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम साढ़े सात बजे होगा।
कोहली के खेलने पर संशय बरकरार
टी20 विश्व कप के लिए चुने गए सभी साथी खिलाड़ी अपनी-अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी की नियमित प्लेइंग 11 के सदस्य हैं। हालांकि, टीम को विश्व कप के 13 साल के सूखे को खत्म करने के लिए सही संयोजन चुनना होगा। इस स्थिति में यह अभ्यास मैच काफी महत्वपूर्ण हो सकता है। विराट कोहली का इस मैच में खेलना मुश्किल माना जा रहा है क्योंकि वह अब तक न्यूयॉर्क नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में रोहित शर्मा अन्य 14 खिलाड़ियों को आजमाना चाहेंगे।
जायसवाल को प्लेइंग 11 में मौका मिलना मुश्किल
आईपीएल के बाद टीम के अधिकांश सदस्यों को दो सप्ताह का विश्राम मिला है। ऐसे में यह मुकाबला सभी खिलाड़ियों की लय परखने का सबसे अहम अवसर है। कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को यशस्वी जायसवाल के मामले में विवेकपूर्ण निर्णय लेने की जरूरत होगी। लय में होने के बावजूद उनका प्लेइंग 11 में जगह बना पाना मुश्किल माना जा रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण शिवम दुबे हैं। जायसवाल के अंतिम एकादश में जगह बनाने पर दुबे जैसे पावर हिटर का पत्ता कट सकता है। दरअसल, जायसवाल के बाहर रहने से विराट कोहली को रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग का मौका मिल सकता है। वहीं, डेथ ओवर्स में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से गेंदबाजों की बखिया उधेड़ने वाले शिवम दुबे भी टीम में जगह बना सकते हैं।
दुबे को मिलना चाहिए मौका : रैना
पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने कहा, दुबे को भी किसी तरह से टीम में जगह देनी होगी। वह जिस तरह से खड़े खड़े छक्के लगाता है उस तरह की क्षमता बहुत कम खिलाड़ियों के पास है। इससे पहले हमने युवराज सिंह और (महेंद्र सिंह धोनी भाई को ऐसा करते देखा है। दुबे तुरूप का इक्का है लेकिन जायसवाल की मौजूदगी में उसे जगह मिलना मुश्किल होगा। कप्तान (रोहित शर्मा) को यह मुश्किल फैसला लेना होगा। मेरी समझ से उसे (दुवे) एकादश में रहना चाहिए उसके पास टीम के लिए 20-30 अतिरिक्त रन बनाने की क्षमता है।
बुमराह और हार्दिक पर होगी तेज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी
वहीं, टीम को हार्दिक पांड्या से शानदार गेंदबाजी की उम्मीद है। जसप्रीत बुमराह इस मैच में तेज गेंदबाजी आक्रमण करते नजर आएंगे। इसमें उनका साथ अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज देंगे। दोनों आईपीएल में अपनी सर्वश्रेष्ठ लय में नहीं दिखे थे। ऐसे में इस मैच में दोनों के पास अपनी लय में वापसी का सुनहरा मौका होगा।
Editorial

Editorial

Next Story