✕
एयर इंडिया को सरकार ने जारी किया नोटिस उड़ान में 20 घंटे की देरी
By EditorialPublished on
दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को (Delhi to San Francisco) जाने वाली एयर इंडिया फ्लाइट (Air India flight) को 20 घंटे की देरी (delayed) होने पर उड्डयन मंत्रालय ने नोटिस जारी किया है। बता दें कि उड़ान में इतनी ज्यादा देर होने पर बहुत सारे यात्री बेहोश हो गए थे।

x

नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को (Delhi to San Francisco) जाने वाली एयर इंडिया फ्लाइट (Air India flight) को 20 घंटे की देरी (delayed) होने पर उड्डयन मंत्रालय ने नोटिस जारी किया है। बता दें कि उड़ान में इतनी ज्यादा देर होने पर बहुत सारे यात्री बेहोश हो गए थे। यात्रियों ने बताया था कि विमान में एसी भी नहीं चल रहा था। वहीं बहुत सारे लोगों को एयरोब्रिज में ही अपना सामान रखकर लेटना पड़ गया। लोगों ने बताया कि हालात नरक जैसे हो गए थे। इसके बाद मंत्रालय ऐक्शन मोड में दिख रहा है। मंत्रालय ने एयरलाइन से पूछा है कि अगर दिक्कत थी तो यात्रियों के लिए पर्याप्त व्यवस्था क्यों नहीं की गई। दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच यात्रियों को इतने बुरे हालात में क्यों रखा गया? बता दें कि बोइंग 777 एयरक्राफ्ट एआई 183 में लगभग 200 यात्री सवार थे। इस विमान को दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर रवाना होना था। रीशेड्यूल होने से पहले ही यह 6 घंटे लेट हो गया। पहले बताया गया कि तकनीकी कारणों से विमान बदल दिया गया है। ऐसे में सभी यात्री दूसरे विमान में सवार हुए। इस विमान में एसी भी नहीं चल रहा था। ऐसे में कई यात्री बेहोश हो गए।
Next Story
Related News
X

