✕
मार्च तिमाही में 7.8 फीसदी रही जीडीपी ग्रोथ
By EditorialPublished on
नई दिल्ली (एजेंसी)। लोकसभा चुनाव (LokSabha Election) के नतीजों से पहले भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर आई है। देश की जीडीपी वृद्धि दर वित्त वर्ष 2023- 24 में 8.2 प्रतिशत रही जबकि वित्त वर्ष 2022-23 में यह 7 प्रतिशत रही थी।

x

नई दिल्ली (एजेंसी)। लोकसभा चुनाव (LokSabha Election) के नतीजों से पहले भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर आई है। देश की जीडीपी वृद्धि दर वित्त वर्ष 2023- 24 में 8.2 प्रतिशत रही जबकि वित्त वर्ष 2022-23 में यह 7 प्रतिशत रही थी। आंकड़ों के मुताबिक, देश की जीडीपी वृद्धि दर जनवरी-मार्च तिमाही में 7.8 प्रतिशत रही जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 6.2 प्रतिशत थी। भारत का ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट वित्त वर्ष 24 की अंतिम तिमाही में शानदार तेजी से बढ़ा है। चुनाव नतीजों से पहले जीडीपी के । आंकड़े जारी हुए हैं। देश की जीडीपी मार्च तिमाही में 7.8 फीसदी की दर से बढ़ी है। अब केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 24 की समग्र विकास दर 8.2 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है। इधर सरकार का राजकोषीय घाटा बीते वित्त वर्ष में जीडीपी का 5.63 प्रतिशत रहा। यह केंद्रीय बजट में बताये गये 5.8 प्रतिशत के अनुमान से कुछ कम है। वास्तविक रूप से राजकोषीय घाटा यानी व्यय और राजस्व के बीच अंतर 16.53 लाख करोड़ रूपये रहा।

Editorial
Next Story
Related News
X
