✕
हीटवेव से हुई मौतों पर दो मंत्रियों में टकराव
By EditorialPublished on
जयपुर (कार्यालय संवाददाता)। राजस्थान (Rajasthan) में हीटवेब से हुई मौतों के आंकड़ों पर भजनलाल सरकार के दो मंत्रियों में टकराव हो गया है। दोनों ही मंत्री एक-दूसरे की बात को काट रहे है।

x
जयपुर (कार्यालय संवाददाता)। राजस्थान (Rajasthan) में हीटवेब से हुई मौतों के आंकड़ों पर भजनलाल सरकार के दो मंत्रियों में टकराव हो गया है। दोनों ही मंत्री एक-दूसरे की बात को काट रहे है। आपदा प्रबंधन मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का कहना है कि हीटवेव से 12 लोगों की मौत हो गई है। इन सभी के लिए मुआवजा के ऐलान भी कर दिया है। जबकि स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर का कहना है कि हीटवेव से सिर्फ 6 लोगों की मौत हुए है। बता दें राजस्थान में हीटवेव के कारण हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक 50 से ज्यादा लोगों की हीटवेव से मौत हो चुकी है। जबकि आपदा प्रबंधन मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के मुताबिक 12 लोगों की मौत हुई जिनके लिए उन्होंने मुआवजे का ऐलान किया है।
Next Story
Related News
X

