byke
मुंबई। कांदिवली (Kandivali) पुलिस (Police) ने राजस्थान (Rajasthan) से बाइक चोरी (bike theft) के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 11 मोटरसाइकल बरामद की गई है। आरोपियों के नाम भेरू नाथ (29) और देवेंद्र सिंह (25) हैं।
कांदिवली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ज्ञानेश्वर गणोरे के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक आनंद कांबले (अपराध), सहाय्यक पुलिस निरीक्षक हेमंत गीते, सोहन कदम और उनकी टीम ने यह कार्रवाई की है।
कांदिवली पुलिस में 14 अप्रैल को विजय चौरसिया (37) ने मोटरसाइकल चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच करते हुये राजस्थान से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां उन्हें दो दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
Editorial

Editorial

Next Story