✕
जोधपुर में झुलसाने वाली गर्मी, पारा 43 डिग्री
By EditorialPublished on
जोधपुर में गर्मी (scorching heat) अपने पूरे तेवर पर है। बुधवार को दोपहर 1 बजे पारा 43 डिग्री (43 degrees) पहुंच गया है। ऐसे में शहर की सड़कों पर खड़ा रहना भी लोगों के लिए मुश्किल हो गया।

x

जोधपुर (कासं)। जोधपुर में गर्मी (scorching heat) अपने पूरे तेवर पर है। बुधवार को दोपहर 1 बजे पारा 43 डिग्री (43 degrees) पहुंच गया है। ऐसे में शहर की सड़कों पर खड़ा रहना भी लोगों के लिए मुश्किल हो गया। ऐसे में नगर निगम की ओर से कई इलाकों की सड़कों पर पानी की बौछारें भी की गई है। जिसके चलते गर्मी को थोड़ा कम किया जा सके। हालांकि, जिले के सभी हिस्सों में गर्मी के हालात इसी तरह के नजर आ रहे हैं। इधर, गर्मी को देखते हुए जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने उच्च प्राथमिक तक की स्कूल का समय 11 बजे तक कर दिया गया है।
बुधवार को जिले में तापमान की बात करें तो सुबह 8 बजे ही जोधपुर शहर का तापमान 35 डिग्री पहुंच गया था। धीरे-धीरे दोपहर 12 बजे के बाद यह पारा 43 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के साइट की माने तो गुरुवार तक यह परा जिले में 44 डिग्री तक रहने वाला है। और हीट वेव को लेकर अलर्ट भी किया गया है। गर्मी से रात के समय भी किसी भी तरह का आराम नहीं मिलने वाला है। हालांकि, रात व दिन के तापमान में 10 से 14 डिग्री का अंतर रहने वाला है। लेकिन, उसके बाद भी रात को गर्मी लोगों को इसी तरह से परेशान करनी वाली है।
Next Story
Related News
X

