School timings changed in Jodhpur
जोधपुर (कासं)। तेज गर्मी (scorching heat) के चलते जोधपुर में स्कूलों (Schools in jodhpur) का समय बदल दिया गया है। कलेक्टर ने आदेश के अनुसार आठवीं तक के बच्चों की सुबह की पारी में 11 बजे छुट्टी हो जाएगी। 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं यथावत चलेंगी। कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया कि गर्मी के कारण 8 मई से स्कूलों का समय बदला गया है। हिंदी व इंग्लिश मीडियम स्कूलों में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक तक के बच्चों का समय 11 बजे तक का रहेगा। स्कूलों का संचालन यथावत रहेगा, जिसमें कर्मचारी अपना काम कर सकें।
16 मई से स्कूलों में होगी छुट्टियां
अब सरकारी हिंदी व इंग्लिश मीडियम के बच्चे साथ में सुबह 7 बजे से 11 बजे तक स्कूल में पढ़ेंगे। हिंदी मीडियम स्कूलों में आठवीं तक की कक्षाएं लेने वाले टीचर्स की भी शिफ्ट बदली है। यह व्यवस्था पांच दिन के लिए रहेगी। 16 मई से स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां शुरू हो जाएगी।
Next Story