IPL 2024: SRH vs LSG
हैदराबाद (एजेंसी)। सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने लखनऊ सुपर जाएंट्स (Lucknow Super Giants) को 10 विकेट से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 165 रन बनाए थे। 166 रन के लक्ष्य को हैदराबाद की टीम ने 10 ओवर के अंदर यानी 9.4 ओवर में हासिल कर लिया। हैदराबाद ने 62 गेंद शेष रहते मैच जीता। ट्रेविस हेड ने 30 गेंद में आठ चौके और आठ छके की मदद से 89 रन और अभिषेक शर्मा ने 28 गेंद में आठ चौके और छह छके की मदद से 75 रन की नाबाद पारी खेली। अभिषेक ने छके के साथ मैच को खत्म किया।
अंक तालिका का हाल
इस जीत के साथ हैदराबाद की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर आ गई है। उसके 12 मैचों के बाद सात जीत और पांच हार के साथ 14 अंक हैं। हैदराबाद का नेट रन रेट 0.406 है। वहीं, लखनऊ की यह 12वें मैच में छठी हार रही। टीम 12 अंक और -0.769 के नेट रन रेट के साथ छठे स्थान पर है। हैदराबाद का अगला मैच 16 मई को गुजरात टाइटंस और 19 मई को पंजाब किससे है। यह दोनों मुकाबले हैदराबाद की टीम अपने होमग्राउंड पर खेलेगी। वहीं, लखनऊ की टीम 14 मई को दिल्ली से अरुण जेटली स्टेडियम में और 17 मई को मुंबई से वानखेड़े में भिड़ना है।
मुंबई आईपीएल से बाहर
हैदराबाद की इस जीत का मतलब है कि हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 में प्लेऑफ के रेस से बाहर हो गई है। इस सीजन मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई है। उसके 12 मैचों में आठ अंक हैं। टीम अधिकतम 12 अंक तक पहुंच सकती है। अंक तालिका में फिलहाल कोलकाता और राजस्थान के 16-16 अंक हैं। वहीं, हैदराबाद के 12 मैचों में 14 अंक, जबकि चेनई दिाश्री और लखनऊ के 12-12 अंक हैं। चेन्नई ने 11, जबकि दिल्ली लखनऊ ने 12-12 मैच खेले हैं।
मुंबई का नेट रन रेट भी काफी कम है। 12 अंक प्लेऑफ में पहुंचने के लिए काफी नहीं होंगे। एमआई को अपने छठे आईपीएल खिताब के लिए अभी और लंबा इंतजार करना होगा। उन्होंने 2020 में अपनी पांचवी आईपीएल ट्रॉफी जीती थी। तब से लेकर अब तक उन्होंने चार सीजन में केवल एक बार 2023 में प्लेऑफ में जगह बनाई है। 2023 में भी उन्हें गुजरात टाइटंस ने क्वालिफायर दो में हराकर बाहर कर दिया था। तब गुजरात के कप्तान हार्दिक ही थे।
हैदराबाद की टीम ने बनाया रिकॉर्ड
आईपीएल में 100 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा गेंद शेष रहते हुए जीतने के मामले में हैदराबाद की टीम शीर्ष पर पहुंच गई है। आईपीएल में 100 रन के चेज में 62 गेंद शेष रहते जीतना सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले यह रिकॉर्ड दिल्ली कैपिटल्स के नाम था। उन्होंने 2022 में 116 रन के स्कोर को चेज करते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ 57 गेंद रहते जीत हासिल की थी। वहीं, हैदराबाद ने किसी आईपीएल मैच में शुरुआती 10 ओवर में सबसे ज्यादा रन के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इस मैच से पहले सनराइजर्स ने इसी सीजन दिल्ली के खिलाफ शुरुआती 10 ओवर में चार विकेट गंवाकर 158 रन बनाए थे।
ट्रेविस हेड ने भी बना डाले कई रिकॉर्ड
ट्रेविस हेड का यह आईपीएल करियर का पांचवां अर्धशतक रहा। उन्होंने इस सीजन तीन ऐसे अर्धशतक लगाए हैं, जो 20 से कम गेंदों पर आए हैं। इसी के साथ उन्होंने जैक फेजर मैकगर्क के रिकॉर्ड की बराबरी की। उन्होंने मैकगर्क के साथ आईपीएल में सबसे ज्यादा तीन-तीन बार 20 से कम गेंद पर अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड बना दिया है। इतना ही नहीं आईपीएल में सबसे ज्यादा बार पावरप्ले के अंदर 50 का स्कोर लगाने के मामले में भी हेड दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने चार बार पावरप्ले के अंदर 50+ का स्कोर बनाया है। चारों 50 के स्कोर इसी सीजन आए हैं। वहीं, इस लिस्ट में शीर्ष पर हैं डेविड वॉर्नर हैं। उन्होंने सबसे ज्यादा छह बार पावरप्ले के अंदर 50 के स्कोर लगाए हैं।
दूसरी सबसे तेज शतकीय साझेदारी
ट्रेविस हेड और अभिषेक ने इस मैच में 34 गेंद में 100 रन की साझेदारी कर डाली। यह गेंद के हिसाब से आईपीएल में दूसरी सबसे तेज शतकीय साझेदारी है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर भी यही दोनों हैं। इन दोनों ने दिल्ली के खिलाफ इसी सीजन 30 गेंद में शतकीय साझेदारी कर डाली थी।
लखनऊ ने भी अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया
लखनऊ ने भी कुछ अनचाहे रिकॉर्ड अपने नाम किए। टीम ने बल्लेबाजी के दौरान पहला चौका 9.1वें ओवर में जाकर लगाया। पावरप्ले में लखनऊ की टीम सिर्फ एक छका लगा सकी थी। पावरप्ले में एक बाउंड्री इस सीजन किसी भी टीम द्वारा लगाई गई सबसे कम बाउंड्री की संख्या है। वहीं, इससे पहले पावरप्ले में कोई चौका नहीं लगा पाने का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बनाया था। उन्होंने 2022 में पुणे में मुंबई इंडियंस के खिलाफ पावरप्ले में कोई चौका नहीं लगाया था। टीम सिर्फ दो छक्के लगा सकी थी।
लखनऊ की टीम ने पावरप्ले में दो विकेट गंवाकर 27 रन बनाए। यह आईपीएल 2024 का तीसरा न्यूनतम पावरप्ले स्कोर है। वहीं, लखनऊ का किसी भी आईपीएल को मिलाकर न्यूनतम पावरप्ले स्कोर है। इससे पहले उन्होंने 2023 में दिल्ली के खिलाफ लखनऊ में शुरुआती छह ओवर में एक विकेट गंवाकर 30 रन बनाए थे।
Editorial

Editorial

Next Story