✕
रणवीर ने इंस्टाग्राम से क्यों डिलीट कीं दीपिका के साथ अपनी शादी की तस्वीरें ?
By EditorialPublished on
अभिनेता रणवीर सिंह (Actor Ranveer Singh) और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Actress Deepika Padukone) की जोड़ी रील के साथ-साथ रियल लाइफ में भी काफी पसंद की जाती है।

x

अभिनेता रणवीर सिंह (Actor Ranveer Singh) और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Actress Deepika Padukone) की जोड़ी रील के साथ-साथ रियल लाइफ में भी काफी पसंद की जाती है। दोनों को बॉलीवुड का पावर कपल माना जाता है। जल्द ही अब दोनों पैरेंट्स बनने वाले हैं। फरवरी 2024 में दीपिका और रणवीर ने सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी का अनाउंसमेंट करते हुए बताया था कि वे इस साल सितंबर के महीने में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगे। लेकिन इसी बीच एक्टर ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा किया है जिसके बाद उनके रिश्ते में खटास आने के कयास लगने शुरू हो गए हैं। दरअसल रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दीपिका पादुकोण के साथ अपनी शादी की सारी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। ऐसे में अब फैंस • काफी हैरान हैं और उन्हें फिक्र हो गई है कि कहीं कपल के रिश्ते में कोई दरार तो नहीं आ गई है। हालांकि दीपिका पादुकोण के इंस्टा हैंडल पर शादी की तस्वीरें मौजूद हैं। अब ये साफ नहीं है कि रणवीर ने शादी की तस्वीरें डिलीट की हैं या आर्काइव मोड पर डाल रखी हैं। शादी की तस्वीरों के अलावा साल 2023 से पहले के सभी पोस्ट भी प्रोफाइल से गायब हैं। अब ऐसे में फैंस के मन में सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर रणवीर की प्रोफाइल से वेडिंग फोटोज हटाने के पीछे क्या कारण है। बता दें फैंस के चहेते कपल दीप-वीर इस साल अपने पहले बच्चे का वेलकम करने वाले हैं। इस समय दीपिका पादुकोण अपना प्रेग्नेंसी पीरियड काफी एंजॉय कर रही हैं। कपल सितंबर के महीने में बच्चे को जन्म देंगे। हाल ही में एक्ट्रेस को उनकी अपकमिंग फिल्म सिंघम अगेन के लिए शूट करते हुए सेट पर देखा गया था।

Editorial
Next Story
Related News
X
