✕
'शहजादे ने अंबानी-अडानी से कितना माल लिया?'
By EditorialPublished on
करीमनगर (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) बुधवार को तेलंगाना के करीमनगर में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कतीस पार्टी और राहुल गांधी से तीखे सवाल पूछे।

x
करीमनगर (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) बुधवार को तेलंगाना के करीमनगर में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कतीस पार्टी और राहुल गांधी से तीखे सवाल पूछे। उन्होंने पूरे चुनाव प्रचार के दौरान बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और गौतम अडानी का नाम लेने से से परहेज करने पर सवाल उठाया है। उन्होंने चुनौती देते हुए पूछा कि शहजादे बताएं कि आखिर अंबानी और अड़ानी से कितना माल उड़ाया है। आखिर कांग्रेस का इन लोगों से क्या सौदा हुआ है।
प्र.म. मोदी का राहुल गांधी को चैलेंज
आपने रातोंरात इन्हें गाली देना बंद कर दिया। दाल में जरूर कुछ काला है। टेंपो भर-भर कर आपने चोरी का माल रातोंरात पत्या है। इसका जवाब आपको देश को देना पड़ेगा। प्रधानमंत्री ने कहा, पिछले 5 सालों से कांग्रेस के शाहजादे दिन रात एक ही माला जपते थे। 5 उद्योगपति, अंबानी, अडानी... लेकिन जब से चुनाव घोषित हुआ है इन्होंने अंबानी-अडानी को गाली देना बंद कर दिया है। ऐसा क्यों? मैं कांग्रेस के शहजादे से पूछना चाहता हूं कि उन्हें अडानी और अंबानी से कितना माल उठाया है? काला धन के बोरे भर के रूपए मारे हैं? कांग्रेस पार्टी को चुनाव के लिए उन उद्योगपतियों से कितना प्राप्त हुआ है? प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान बीआरएस पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, करप्शन एक ऐसी फेविकोल है जो कांग्रेस और बीआरएस का कॉमन कैरेक्टर है। ये दोनों एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हैं, लेकिन बैकडोर से दोनों एक ही करप्शन सिंडिकेट का हिस्सा हैं। बीआरएस वाले कांग्रेस पर कैश फॉर वोट का आरोप लगाते थे लेकिन जब तक वे सत्ता में रहे कभी जांच कराई क्या?
Next Story
Related News
X

