✕
आ गई बड़ी खुशखबरी
By EditorialPublished on
वंदे भारत ट्रेनों (vande bharat train) की शुरूआत हुए 5 साल से ज्यादा हो चुके हैं। अब तक लगभग सभी राज्यों में वंदे भारत ट्रेनें चल चुकी हैं। हवाई जहाज (airplane) की तुलना में कम किराया होने के बाद भी वंदे भारत ट्रेनों में सुविधाएं फ्लाइट जैसी ही मिलती हैं, जिसकी वजह से काफी पसंद की जा रही हैं। अब वंदे भारत स्लीपर (Vande Bharat Sleeper) की जल्द लॉन्चिंग होने वाली है।

x
नई दिल्ली (एजेंसी)। वंदे भारत ट्रेनों (vande bharat train) की शुरूआत हुए 5 साल से ज्यादा हो चुके हैं। अब तक लगभग सभी राज्यों में वंदे भारत ट्रेनें चल चुकी हैं। हवाई जहाज (airplane) की तुलना में कम किराया होने के बाद भी वंदे भारत ट्रेनों में सुविधाएं फ्लाइट जैसी ही मिलती हैं, जिसकी वजह से काफी पसंद की जा रही हैं। अब वंदे भारत स्लीपर (Vande Bharat Sleeper) की जल्द लॉन्चिंग होने वाली है।
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कई रूट पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें जल्द शुरू हो सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भोपाल (Bhopal) से अयोध्या (Ayodhya) और मुंबई (Mumbai) के लिए वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें चलेंगी। इसी साल जुलाई से इसका ट्रायल भी होने का अनुमान लगाया जा रहा है। अयोध्या और मुंबई के अलावा, राजस्थान के लिए भी मध्य प्रदेश से वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें चलाई जा सकती हैं। अभी ट्रेनों के कोच बनाए जा रहे हैं, जिसका काम तेज गति से चल रहा है। अभी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लागू है, जिसकी वजह से नई वंदे भारत ट्रेनों को नहीं लॉन्च किया जा सकता। ऐसे में चुनाव खत्म होने के बाद कई नए रूट्स पर वंदे भारत ट्रेनें और स्लीपर वंदे भारत ट्रेनें शुरू की जा सकती हैं। स्लीपर वंदे भारत की बात करें तो इसमें 15 कोच लगाए जाएंगे। रेलवे वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें इसलिए भी शुरू कर रहा है कि जहां पर लंबे रूट पर यात्रियों को जाना हो, वहां आराम से सोते हुए वे सफर कर सकें।
मालूम हो कि वंदे भारत में सिर्फ चेयर कार कोच होते हैं, जिससे उसे लंबी दूरी तक नहीं चलाया जा सकता।

Editorial
Next Story
Related News
X
