Anuvrat Kavyadhara
मुंबई। अणुव्रत विश्व भारती के तत्वावधान में अणुव्रत समिति मुंबई द्बारा अणुव्रत काव्यधारा का आयोजन 13 मई को रात 8 बजे से विष्णु दास भावे नाट्यगृह, वाशी में किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अणुव्रत विश्व भारती के अध्यक्ष अविनाश नाहर करेंगे। अणुविभा उपाध्यक्ष विनोद कोठारी, महामंत्री भीखम सुराणा एवं सहमंत्री मनोज सिंघवी की उपस्थिति रहेगी। कवि बुद्धि प्रकाश दाधीच के मंच संचालन में कवि मुकेश मोलवा, आयुषी राखेचा, दिनेश देशी घी, कानू पंडित, नाथद्धारा, मनोज गुर्जर मावली कविता पाठ करेंगे। कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र लोढ़ा ने बताया कि तेरापंथी सभा, महिला मंडल, युवक परिषदें मुंबई, प्रोफेशनल फोरम मुंबई के सहयोग से अणुव्रत समिति अध्यक्ष रोशनलाल मेहता, उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाशबोहरा, मंत्री राजेश चौधरी, कोषाध्यक्ष ख्याली कोठारी, सहमंत्री मनोहर कछारा, किशोर धाकड़, जसराज छाजेड, अणुव्रत समिति मुंबई के संयोजक/सहसंयोजक एवं कार्यकर्ता व संघीय संस्थाएं आयोजन की तैयारियों में जुटी है।
Editorial

Editorial

Next Story