Akshaya Tritiya
मुंबई। तेरापंथी सभा मुंबई (Terapanth Sabha Mumbai) द्वारा अक्षय तृतीया पारणा महोत्सव (Akshaya Tritiya Parana Festival) का आयोजन 10 मई को प्रातः आचार्य महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल कालबादेवी (Mahapragya Public School, Kalbadevi) में मुनि धर्म रुचि स्वामी एवं मुनिवृन्द के सान्न्ध्यि में रखा गया है। कार्यक्रम में मुनि कमल कुमार स्वामी के 45वें वर्षीतप सहित मुंबई के उपनगरों से लगभग 28 तपस्वियों का पारणा एवं अभिनदंन किया जाएगा। कार्यक्रम के प्रायोजक वसंती देवी कुंदनमल सुमन अशोक विधि ध्रुव हृदय धाकड़ परिवार शिशोदा हैं।कार्यक्रम संयोजक गणपत डागलिया ने बताया कि तैयारियों में सभा अध्यक्ष मदनलाल तातेड़, कार्याध्यक्ष नवरत्न गन्ना, मंत्री दीपक डागलिया, कोषाध्यक्ष हस्तीमल डांगी, फाउंडेशन अध्यक्ष कुंदनमल धाकड़, मंत्री लक्ष्मीलाल डागलिया, कोषाध्यक्ष प्रकाश शिशोदिया, तेयुप मंत्री रोनक धाकड़, कोषाध्यक्ष पंकज बोलिया, महिला मंडल अध्यक्ष वनिता धाकड़, मंत्री संगीता राठौड़ के साथ आयोजक संस्थाएं तेरापंथी सभा मुंबई, आचार्य महाप्रज्ञ विद्यानिधि फाउंडेशन, कालबादेवी, तेरापंथी सभा, तेरापंथ युवक परिषद, तेरापंथ महिला मंडल दक्षिण मुंबई के साथ मुंबई की सभी संघीय संस्थाएं जुटी हुई हैं। यह जानकारी कार्यक्रम सहसंयोजक नितेश धाकड़ ने दी।
Editorial

Editorial

Next Story