✕
सलमान खान आवास फायरिंग मामले में 5वां आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार
By EditorialPublished on
बॉलीवुड एक्टर (Bollywood actor) सलमान खान (Salman Khan) आवास फायरिंग (housing firing) मामले में बड़ी खबर सामने आई है। मुंबई क्राइम ब्रांच (Mumbai Crime Branch) ने मंगलवार को इस मामले में 5वें आरोपी को राजस्थान (Rajasthan) से गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम मोहम्मद चौधरी है। बताया जा रहा है कि आरोपी चौधरी ने दो शूटरों सागर पाल और विक्की गुप्ता को पैसे मुहैया कराने और रेकी करने में मदद की थी। बता दें कि इससे पहले इस मामले में एक आरोपी अनुज थापन ने पुलिस कस्टडी में आत्महत्या कर ली थी। कस्टडी में हुई मौत लेकर था

x
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर (Bollywood actor) सलमान खान (Salman Khan) आवास फायरिंग (housing firing) मामले में बड़ी खबर सामने आई है। मुंबई क्राइम ब्रांच (Mumbai Crime Branch) ने मंगलवार को इस मामले में 5वें आरोपी को राजस्थान (Rajasthan) से गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम मोहम्मद चौधरी है। बताया जा रहा है कि आरोपी चौधरी ने दो शूटरों सागर पाल और विक्की गुप्ता को पैसे मुहैया कराने और रेकी करने में मदद की थी। बता दें कि इससे पहले इस मामले में एक आरोपी अनुज थापन ने पुलिस कस्टडी में आत्महत्या कर ली थी। कस्टडी में हुई मौत लेकर थापन के परिवार ने CBI से जांच की मांग करने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। पुलिस ने दावा किया है कि थापन ने कस्टडी में आत्महत्या की जबकि मृतक की मां रीया थापन ने याचिका में बेटे की हत्या का दावा किया है। याचिका में उन्होंने थापन की मौत की जांच CBI से कराने की मांग की है। गौरतलब है कि इस मामले में पुलिस ने थापन, सोनू बिश्नोई, कथित शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता को गिरफ्तार किया है।

Editorial
Next Story
Related News
X
