✕
स्टेशन मास्टर को आ गई नींद
By EditorialPublished on
भारत (India) में ट्रेनों का लेट होना कोई नई बात बात नहीं है। कई बार तकनीकि दिक्कतों से तो कई बार खराब मौसम की वजह से ट्रेनें घंटों तक किसी जगह खड़ी रह जाती हैं। हालांकि आगरा मंडल के एक छोटे से स्टेशन (Station) पर एक ट्रेन को इसलिए आधे घंटे तक खड़ा रहना पड़ा, क्योंकि वहां के स्टेशन मास्टर (station master) को नींद आ गई थी और उस ट्रेन को झरी झंडी (Green Flag) दिखाने वाला वहां कोई नहीं था। यह घटना उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में इटावा के पास उदी मोड़ रेलवे स्टेशन पर की है, जहां पर स्टेशन मास्टर के ड्यूटी के दौ

x
नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत (India) में ट्रेनों का लेट होना कोई नई बात बात नहीं है। कई बार तकनीकि दिक्कतों से तो कई बार खराब मौसम की वजह से ट्रेनें घंटों तक किसी जगह खड़ी रह जाती हैं। हालांकि आगरा मंडल के एक छोटे से स्टेशन (Station) पर एक ट्रेन को इसलिए आधे घंटे तक खड़ा रहना पड़ा, क्योंकि वहां के स्टेशन मास्टर (station master) को नींद आ गई थी और उस ट्रेन को झरी झंडी (Green Flag) दिखाने वाला वहां कोई नहीं था। यह घटना उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में इटावा के पास उदी मोड़ रेलवे स्टेशन पर की है, जहां पर स्टेशन मास्टर के ड्यूटी के दौरान सो जाने के कारण पटना-कोटा एक्सप्रेस (Patna-Kota Express) ट्रेन करीब आधे घंटे तक हरी झंडी का इंतजार करती रही। यह स्टेशन आगरा मंडल के अंतर्गत आता है। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए आगरा रेलवे मंडल ने स्टेशन मास्टर से इस लापरवाही का कारण बताने को कहा है, जिसके परिणामस्वरूप कोई अप्रिय घटना हो सकती थी। आगरा रेलवे मंडल (Railway Board) की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने कहा, हमने स्टेशन मास्टर को आरोप पत्र जारी किया है और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि उदी मोड़ रेलवे स्टेशन इटावा से पहले आने वाला एक छोटा, लेकिन महत्वपूर्ण स्टेशन है क्योंकि आगरा के साथ-साथ झांसी से प्रयागराज की ओर जाने वाली ट्रेन भी इस स्टेशन से गुजरती हैं। ट्रेन के लोको पायलट को स्टेशन मास्टर को जगाने के लिए कई बार हॉर्न बजाना पड़ा ताकि वह ट्रेन को गुजरने के लिए हरी झंडी दे सके। एक सूत्र ने कहा, स्टेशन मास्टर ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और चूक के लिए माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि वह स्टेशन पर अकेला था, क्योंकि उनके साथ ड्यूटी पर तैनात 'प्वाइंट्समैन' पटरी के निरीक्षण के लिए गया था।

Editorial
Next Story
Related News
X
