Alia Bhatt at Met Gala 2024
Alia Bhatt at Met Gala 2024 : बॉलीवुड की चहेती एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने एक बार फिर दुनिया के सबसे प्रतिष्� ित फैशन इवेंट मेट गाला 2024 में धूम मचा दी। इस बार वह जहां खूबसूरत दिखीं, वहीं उन्होंने एक नया टाइटल भी अपने नाम किया।
आलिया इस साल मेट गाला में मशहूर फैशन डिज़ाइनर सब्यसाची मुख़र्जी द्वारा विशेष रूप से तैयार की गई साड़ी में नजर आईं। "स्लीपिंग ब्यूटीज: रीअवेकनिंग फैशन" थीम को ध्यान में रखते हुए उनकी साड़ी पुदीने के हरे रंग की थी और उस पर फूलों की कढ़ाई बेहद खूबसूरत थी।
23 फुट लंबे पल्लू वाली यह साड़ी असली रत्नों से जड़ी हुई थी, जो न केवल थीम के अनुरूप थी बल्कि भारतीय शिल्पकला की भी झलक दिखाती थी।
यह आलिया की दूसरी मेट गाला उपस्थिति है और उन्होंने इस बार भारतीय फैशन की धाक जमाई है। सोशल मीडिया पर उनके लुक की खूब चर्चा हो रही है और फैंस उन्हें "गॉडलियस" बता रहे हैं।
अपने सोशल मीडिया पोस्ट में आलिया ने लिखा, "यह गार्डन ऑफ टाइम की पुकार थी - कला और अनंत काल को एक श्रद्धांजलि। इस सार्वभौमिक विषय की भारतीय व्याख्या के लिए, पोशाक ने अपना एक अलग रूप ले लिया।"
उन्होंने आगे कहा, "परंपरा और नवाचार को साड़ी की तरह कुछ नहीं दर्शाता है। सब्यसाची मुखर्जी के कुशल हाथों में, इस दृष्टि को पूर्ण अभिव्यक्ति मिली। हमने भविष्य के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में अतीत को देखा, भारतीय कुलीन वर्ग के कालातीत परिष्कार से प्रेरणा लेते हुए। हमने जटिल शिल्प कौशल पर ध्यान केंद्रित किया, जिसमें हाथ की कढ़ाई, रत्न, साथ ही सुरुचिपूर्ण मनके और फ्रिंज शामिल थे, जो 1920 के दशक की फ्रिंज शैली की विशिष्टता है। हमारा रंग पैलेट प्रकृति की सुंदरता के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करता है, जो पृथ्वी, आकाश और समुद्र को प्रतिध्वनित करता है।"
Editorial

Editorial

Next Story