Shradha Kapoor
Bollywood Actress Shradha Kapoor : बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों वेकेशन पर हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह पहाड़ों की वादियों के मजे लेती नजर आई थी। उन्हें ट्रैकिंग पर भी जाते हुए देखा गया था। वहीं अब एक्ट्रेस को लेकर खबर है कि वह जल्द अपने रूमर्ड ब्वायफ्रेंड राहुल मोदी की फिल्म में नजर आएंगी। दरअसल, श्रद्धा कपूर की एक फिल्म को लेकर राहुल से बातचीत चल रही है. जिसे राहुल स्वयं प्रोड्यूस करेंगे। श्रद्धा कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस 'तू झूठी में मक्कार' के राइटर राहुल मोदी हैं। बीते दिनों इस रूमर्ड कपल को उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी के प्री वेडिंग समारोह में एक साथ देखा गया था, जिसके बाद दोनों की चर्चा को हवा मिली थी। कहा जा रहा है कि श्रद्धा की एक फिल्म को लेकर राहुल से बातचीत चल रही है, जिसे राहुल स्वयं प्रोड्यूस करेंगे। इतना ही नहीं अगर सभी चीजें सही रहती हैं। तो श्रद्धा बतौर प्रोड्यूसर इस फिल्म से प्रोडक्शन में कदम रख सकती हैं। फिल्म को लेकर बातचीत अभी शुरुआती चरणों में हैं, इसलिए अभी इससे जुड़ी जानकारियों पर रहस्य बरकरार रखा है। हालांकि, श्रद्धा को फिल्म की कहानी पसंद आई है। आगे का निर्णय वह फिल्म की पटकथा तैयार होने के बाद लेंगी। बता दें, श्रद्धा कपूर ने अपनी कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, जिसे देखकर लग रहा है कि अभिनेत्री कंफर्म करना चाह रही हैं कि यह राहुल को ही डेट कर रही हैं।
Editorial

Editorial

Next Story