✕
प्रशांत वर्मा संग काम करेंगे रणवीर
By EditorialPublished on
पिछले काफी समय से यह खबरें आ रही हैं कि अभिनेता रणवीर सिंह (Actor Ranveer Singh) तेलुगु फिल्म 'हनुमैन' के डायरेक्टर प्रशांत वर्मा (Director Prashant Verma) के साथ किसी प्रोजेक्ट में साथ काम करते हुए नजर आ सकते हैं।

x

पिछले काफी समय से यह खबरें आ रही हैं कि अभिनेता रणवीर सिंह (Actor Ranveer Singh) तेलुगु फिल्म 'हनुमैन' के डायरेक्टर प्रशांत वर्मा (Director Prashant Verma) के साथ किसी प्रोजेक्ट में साथ काम करते हुए नजर आ सकते हैं। अब एक बार फिर इससे जुड़ा हुआ अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, रणठीर ने फिल्म साइन कर ली है और इस मूवी का नाम 'राक्षस' होने वाला है। यह फिल्म इंडियन माइथोलॉजिकल होने वाली है, जिसे मैथी प्रोड्यूस कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में रणवीर के किरदार में नकारात्मक शक्तियों के शेड्स भी होंगे। कुछ दिनों पहले आई खबरों के अनुसार, रणवीर डायरेक्टर प्रशांत वर्मा से उनकी फिल्म को लेकर चर्चा कर रहे थे, लेकिन अब आई अपडेट के अनुसार, अभिनेता प्रशांत के साथ राक्षस पर काम कर रहे थे। इसके लिए डायरेक्टर ने अभिनेता को कहानी सुनाई और वह उन्हें बेहद पसंद भी आई। रणवीर ने अब इस डील को फाइनल कर लिया है। फिलहाल इस आने वाली फिल्म में रणवीर के अलावा उनके साथ और कौन से स्टार्स दिखाई दे सकते हैं यह जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हालांकि, ऐसा बताया जा रहा है कि इसको शूटिंग इस साल के लास्ट में शुरू हो सकती है। 'राक्षस' को आजादी से पहले की पौराणिक पृष्ठभूमि बताया पर आधारित एक पीरियड फिल्ग जा रही है। हालांकि, इसे लेकर अभी रणवीर सिंह और प्रशांत वर्मा की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Editorial
Next Story
Related News
X
