✕
पुंछ आतंकी हमले पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
By EditorialPublished on
पंजाब (Panjab) के जालंधर (Jalandhar) सीट से कांग्रेस (Congress) के लोकसभा (Loksabha) प्रत्याशी व पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) ने पुंछ आतंकी हमले पर सवाल उठाए हैं।

x
श्रीनगर (एजेंसी)। पंजाब (Panjab) के जालंधर (Jalandhar) सीट से कांग्रेस (Congress) के लोकसभा (Loksabha) प्रत्याशी व पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) ने पुंछ आतंकी हमले पर सवाल उठाए हैं।
उन्होंने वायु सेना (Air Force) के काफिले पर शनिवार शाम को हुए अटैक को स्टंटबाजी करार दिया। चन्नी ने कहा, ये स्टंटबाजी हो रही है। हमले नहीं हो रहे। पिछली बार भी चुनाव आया तो ऐसे स्टंट खेले गए और भाजपा (BJP) को जिताने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि पहले से तैयारी करके हमले करवाए जाते हैं। पूर्व सीएम ने आरोप इस के लगाया कि लोगों को मरवाना और उनकी लाशों पर खेलना तो भाजपा को आता है। हमले को लेकर हिरासत में लिए गए कई लोग बता दें कि जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के पुंछ जिले में वायुसेना के काफिले पर हमले में शामिल आतंकवादियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान रविवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। मामले में कई लोगों को पूछताछ लिए हिरासत में लिया गया है। जम्मू के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आनंद जैन और सेना व खुफिया एजेंसियों के सीनियर अधिकारियों ने सुरनकोट क्षेत्र में हमला स्थल का दौरा किया। उन्होंने बताया कि सेना ने हेलीकॉप्टर के जरिए हवाई निगरानी भी की। शाहसितार के पास शनिवार शाम हुए हमले में वायुसेना के 5 कर्मी घायल हो गए और उनमें से एक ने बाद में एक सैन्य अस्पताल में दम तोड़ दिया।

Editorial
Next Story
Related News
X
