✕
मुख्यमंत्री शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हुए निरुपम
By EditorialPublished on
पूर्व कांग्रेस (Congress) नेता संजय निरुपम (Sanjay Nirupam) शुक्रवार को महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) के नेतृत्व वाली शिवसेना (Shiv Sena) में शामिल हो गए। मुंबई के पूर्व सांसद निरुपम ने लगभग दो दशक पहले अविभाजित शिवसेना को छोड़ दिया था। अब वह विभाजित हो चुकी शिवसेना में शामिल हो गए। कांग्रेस ने पिछले महीने उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निष्कासित कर दिया था। निरुपम मुंबई में सीएम शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हुए। बता दें कि संजय निरुपम इससे पहले अव

x
मुंबई। पूर्व कांग्रेस (Congress) नेता संजय निरुपम (Sanjay Nirupam) शुक्रवार को महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) के नेतृत्व वाली शिवसेना (Shiv Sena) में शामिल हो गए। मुंबई के पूर्व सांसद निरुपम ने लगभग दो दशक पहले अविभाजित शिवसेना को छोड़ दिया था। अब वह विभाजित हो चुकी शिवसेना में शामिल हो गए। कांग्रेस ने पिछले महीने उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निष्कासित कर दिया था। निरुपम मुंबई में सीएम शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हुए। बता दें कि संजय निरुपम इससे पहले अविभाजित शिवसेना के हिंदी मुखपत्र ‘दोपहर का सामना’ के संपादक रह चुके हैं। लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) के बीच में निरुपम का कांग्रेस छोड़ना पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
Next Story
Related News
X

