NFR General Manager Inspects North Lakhimpur Dibrugarh Section
मालीगांव। पूर्वोत्तर सीमान्त रेलवे के महाप्रबंधक चेतन कुमार श्रीवास्तव ने तिनसुकिया मंडल अंतर्गत उत्तर लखीमपुर -डिब्रूगढ़ (वाया कामाख्या) सेक्शन का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ तिनसुकिया के मंडल रेलवे प्रबंधक उत्तम प्रकाश सहित मुख्यालय और मंडल के वरिष्ठ अधिकारीगण थे। महाप्रबंधक ने ऊपरी असम के विभिन्न स्टेशनों में सभी विकास कार्यों, विद्युतीकरण का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान, महाप्रबंधक ने उत्तर लखीमपुर, बोर्दोलोनी, धेमाजि, टंगानी, धमल गांव और डिब्रूगढ़ स्टेशनों पर नए स्टेशन भवन, क्रू लॉबी, फुट ओवर ब्रिज, प्लेटफॉर्म और अन्य यात्री सुविधाओं के कार्यों की योजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने धेमाजि से बोगीबील ब्रिज नॉर्थ ब्लॉक हट और बोगीबील ब्रिज नॉर्थ ब्लॉक हट से टंगानी तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया।
Next Story