✕
जूलरी शॉप से सोने की अंगूठियां चुरानेवाली महिला गिरफ्तार
By EditorialPublished on
नायगांव में एक जूलरी शॉप (jewelery shop) से दो सोने की अंगूठियां (gold rings) चुराने की आरोपी एक महिला को नायगांव पुलिस की अपराध अन्वेषण शाखा ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला से चोरी की दोनों अंगूठियां बरामद कर ली हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, नायगांव (Naigaon) के चंद्रपाडा (Chandrapada) स्थित अरिहंत ज्वेलर्स (Arihant Jewellers) में 2 सोने की अंगूठियां चोरी हो गई थीं। घटना के दिन एक बूढी महिला उनकी ज्वेलरी शॉप में आई थी। उसी महिला ने दुकानदार की नजर बचाते हुये सोने की दो अंगूठियां चुरा ली थी। जूलर

x
नालासोपारा। नायगांव में एक जूलरी शॉप (jewelery shop) से दो सोने की अंगूठियां (gold rings) चुराने की आरोपी एक महिला को नायगांव पुलिस की अपराध अन्वेषण शाखा ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला से चोरी की दोनों अंगूठियां बरामद कर ली हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, नायगांव (Naigaon) के चंद्रपाडा (Chandrapada) स्थित अरिहंत ज्वेलर्स (Arihant Jewellers) में 2 सोने की अंगूठियां चोरी हो गई थीं। घटना के दिन एक बूढी महिला उनकी ज्वेलरी शॉप में आई थी। उसी महिला ने दुकानदार की नजर बचाते हुये सोने की दो अंगूठियां चुरा ली थी। जूलर विकास जैन (36) ने नायगांव पुलिस स्टेशन में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा की दो पुलिस टीम का गठन कर जांच शुरु की गई थी। अज्ञात महिला की तलाश में नायगांव और अंधेरी के करीब सौ से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की जांच-पड़ताल की गई। इसी दौरान मिली जानकारी के आधार पर अंधेरी के वर्सोवा इलाके में संदिग्ध महिला सुमित्रा वाघमारे (58) को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला से चोरी हुई दो सोने की अंगूठियां भी बरामद कर ली हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
